अमेरिका ने अब ईरानी अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध, प्रदर्शन को कुचलने की कर रहे थे कोशिश!

आरोप है कि इन नेटवर्क्स ने सालाना अरबों डॉलर की हेराफेरी की, जबकि ईरानी जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है. इन प्रतिबंधों से अमेरिका में उनकी संपत्तियां जब्त हो जाएंगी.

US And Iran News
विज्ञापन

अमेरिका ने ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच तेहरान के अधिकारियों पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं. ईरान कई बार अपने देश में होने वाले विरोध प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका की सोची समझी साजिश का आरोप लगा चुका है. अब ट्रंप सरकार के इस फैसले ने ईरान के दावों को और मजबूती दी है. अमेरिका ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को कुचलने के आरोप में ईरानी सुरक्षा अधिकारियों और उनके वित्तीय नेटवर्क पर सख्त प्रतिबंध थोप दिए हैं. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर उठाया गया कदम


ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर उठाए गए इस कदम को ईरानी लोगों के न्याय के संघर्ष के प्रति अमेरिका की नैतिक जिम्मेदारी बताया. ट्रेजरी के बयान के मुताबिक, प्रतिबंधित अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई का निर्देश दिया और तेल राजस्व की अरबों डॉलर की कमाई को गुप्त चैनलों से हेराफेरी की. लिस्ट में ईरान की सुप्रीम काउंसिल फॉर नेशनल सिक्योरिटी के सचिव अली लारीजानी सबसे बड़ा नाम हैं, जिन पर प्रदर्शन को जबरन दबाने का आरोप है.

Advertisment

18 अधिकारी और संस्थाएं भी ब्लैकलिस्ट


इसके अलावा, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चार क्षेत्रीय कमांडर और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी भी अमेरिका के निशाने पर हैं. अमेरिका का आरोप है कि इन अधिकारियों ने फार्स और लोरेस्तान प्रांतों में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की हत्याएं कराईं. ट्रेजरी ने 18 व्यक्तियों और संस्थाओं को भी ब्लैकलिस्ट किया, जो शैडो बैंकिंग के जरिए ईरानी तेल की काली कमाई को UAE, सिंगापुर और ब्रिटेन की कथित फर्जी कंपनियों से व्हाइट कराते थे.

आरोप है कि इन नेटवर्क्स ने सालाना अरबों डॉलर की हेराफेरी की, जबकि ईरानी जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है. इन प्रतिबंधों से अमेरिका में उनकी संपत्तियां जब्त हो जाएंगी, अमेरिकी नागरिकों को लेनदेन पर पूर्ण रोक लगेगी और विदेशी बैंकों को द्वितीयक प्रतिबंधों का खतरा मंडराएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ