दुनिया पर मंडराया एक और वायरस का खतरा, इस देश में इंसान में फैला नए तरीके का बर्ड फ्लू

Human Bird Flu Case : दुनिया अभी कोरोना महामारी से उबरी ही थी कि इस बीच एक और नए वायरल ने दस्तक दे दी। अब बर्ड फ्लू इंसानों में फैलने लगा है, जिसका पहला केस सामने आया है। इस वायरल को लेकर पूरी दुनिया एक बार फिर टेंशन में आ गई।

Bird Flu

इस देश में मिला ह्यूमन बर्ड फ्लू का पहला मामला।

विज्ञापन

Human Bird Flu Case : दुनिया पर एक और वायरस का खतरा मंडरा रहा है। कोरोना वायरस से निजात मिलने के बाद अब ह्यूमन बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आया है, जिससे पूरे विश्व में हड़कंप मच गया। बर्ड फ्लू से संक्रमित मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यूएस में ह्यूमन बर्ड फ्लू का पहला केस मिला। अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया। हालांकि, उस मरीज के किसी पशु के संपर्क में आने की कोई जानकारी नहीं है। इसे लेकर रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) ने बताया कि यूएस के मिसौरी में इस मरीज का अस्पताल में इलाज चला और अब वह पूरी तरह ठीक हो गया।

विज्ञापन

इंसानों में बर्ड फ्लू का संक्रमण दुर्लभ

सीडीसी के अनुसार, अमेरिका में इस साल बर्ड फ्लू का यह 14वां मानव केस है, लेकिन बिना संक्रमित पशुओं के संपर्क में आए यह पहला मामला है। एजेंसी ने कहा कि अगर वर्तमान आंकड़ों पर गौर करें तो ये लोगों के लिए जोखिम भरा नहीं है। बर्ड फ्लू एक वायरल बीमारी है, जिससे अधिकांश पक्षी और जानवर संक्रमित होते हैं। इंसानों में इसका संक्रमण दुर्लभ है।

विज्ञापन

H5 का आया पहला केस

विज्ञापन

सीडीसी ने एक बयान में कहा कि अमेरिका में पहले जिन लोगों को बर्ड फ्लू हुए थे वो संक्रमित मुर्गी या जानवरों के संपर्क में आए थे, लेकिन मिसौरी का मरीज बीमार या संक्रमित जानवरों के संपर्क में आए बिना H5 का पहला केस है। मिसौरी के इस केस की निगरानी की जा रही है। मरीज को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ