बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट पीटकर हत्या, दवा की छोटी दुकान चलाते थे खोकन दास

Hindu Man Khokon Das was attacked:बांग्लादेश में हिंदू युवकों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं. एक और हिंदू युवक खोकोन दास को घर लौटते समय भीड़ ने घेर लिया और पीट पीटकर आग के हवाले कर दिया. यह घटना 31 दिसंबर को देश के शरियतपुर जिले में घटी. दिसंबर से अब तक 4 हिंदू युवकों की हत्या हुई है.

Bangladesh Hindu Attacked

Credit: Social Media

Hindu Man Khokon Das was attacked: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक को भीड़ ने निशाना बनाया. शरियतपुर जिले के तिलोई गांव में बुधवार रात को एक और हिंदू को जिहादी हमलावरों ने क्रूरता का शिकार बना दिया. एक छोटी दवा दुकान चलाने वाले खोकोन दास पर एक समूह ने धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसके बाद हमलावरों ने उनके शरीर को आग के हवाले कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, घटना 31 दिसंबर की रात करीब 9 बजे हुई, जब खोकोन अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

खोकोन के परिवार में पत्नी और दो बच्चे

स्थानीय लोग इसे धार्मिक आधार पर निशाना बनाए जाने का मामला मान रहे हैं. खोकोन दास दवाओं की एक छोटी दुकान चलाते थे. खोकोन के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. पुलिस के अनुसार, घटना 31 दिसंबर की रात करीब 9 बजे हुई, जब खोकोन अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे पर एक समूह ने धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसके बाद हमलावरों ने उनके शरीर को आग के हवाले कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

चौथे हिंदू युवक को बनाया निशाना

इससे पहले 30 दिसंबर को उपजिला के मेहराबारी क्षेत्र में हिंदू युवक बजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 24 दिसंबर को बांग्लादेश के कालीमोहर यूनियन के हुसैनडांगा इलाके में भीड़ ने कथित तौर पर 29 वर्षीय अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इससे पहले 18 दिसंबर को, मयमनसिंह के भालुका उपज़िला में स्थित एक कारखाने में एक मुस्लिम सहकर्मी द्वारा लगाए गए ईशनिंदा के झूठे आरोपों के बाद भीड़ द्वारा पीट-पीटकर 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. भीड़ ने दास की हत्या कर दी और फिर उसके शव को एक पेड़ से लटकाकर आग लगा दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ