डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, 2 देशों में अमेरिकी नागरिकों की एंट्री हुई बैन, बोले- कतई घुसने नहीं देंगे

US Citizens Entry Ban: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फीफा वर्ल्ड कप के मद्देनजर 39 देशों के लिए अमेरिका में एंट्री के नियम सख्त कर दिए, जिसके जवाब में 2 देशों ने बड़ा फैसला किया है, जिसमें पर अमेरिका ने निराशा जताई है और कहा है कि अमेरिका की सलाह लिए बिना ऐसा कदम उठाना ठीक नहीं है.

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 39 देशों की एंट्री के नियम सख्त किए हैं.

नए साल के पहले दिन अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि 2 देशों ने अमेरिका के लोगों की एंट्री अपने देश में बैन कर दी है. दोनों देशों ने यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में लिया है. बता दें कि दोनों देश फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ने आदेश जारी किया है कि अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों को तो एंट्री मिलेगी, लेकिन आम लोगों को घुसने नहीं दिया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के मंत्रालयों ने की पुष्टि

बुर्किना फासो के विदेश मंत्री करामाो जीन मैरी त्राओरे ने प्रतिबंध की पुष्टि की और कहा कि बुर्किना फासो में अमेरिका के लोगों के लिए लिए वही नियम लागू होंगे, जो अमेरिका ने बुर्किना फासो के लोगों को लिए लागू किए हैं. हालांकि माली ने फैसले पर खेद जताया है, लेकिन माली के विदेश मंत्रालय ने भी फैसले की पुष्टि की और बयान जारी करके बताया कि अमेरिकी नागरिकों के देश में एंट्री नहीं दी जाएगी. माली के लोगों पर अमेरिका में जो नियम लागू हैं, वहीं नियम अमेरिका के लोगों पर लागू होंगे.

ट्रंप ने 39 देशों पर लगाया प्रतिबंध

बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी प्रशासन ने 39 देशों के लोगों के लिए अमेरिकी में एंट्री पर पाबंदी लगा दी है. कुछ देशों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए गए हैं तो कुछ देशों पर आंशिक प्रतिबंध लागू हुए हैं. वहीं जिन देशों पर प्रतिबंध लगे हैं, उनमें 25 अफ्रीकी देश शामिल हैं. अमेरिका ने सीरियर, फिलिस्तीन, नाइजीरिया, दक्षिण सूडान, सिएरा लियोन देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, वहीं सेनेगल और आइवरी कोस्ट पर आंशिक प्रतिबंध लगाया है.

विज्ञापन

फीफा वर्ल्डकप के चलते लगा बैन

बता दें कि अमेरिकी सरकार ने फीफा फुटबॉल वर्ल्डकप टूर्नामेंट के लिए दुनियाभर के खिलाड़ियों और दुनियाभर के देशों के आम लोगों की एंट्री को लेकर नियम बनाए हैं. करीब 39 देशों के लिए आदेश जारी हुए हैं, जिसमें कहा गया है कि खिलाड़ियों को अमेरिका में आने दिया जाएगा, लेकिन आम लोगों को नियमों के अनुसार ही एंट्री मिलेगी. राष्ट्रपति ट्रंप के इस आदेश के बाद प्रभावित देशों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करनी शुरू कर दी है, जिसमें सबसे पहले माली और बुर्किना फासो ने एक्शन लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ