---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

32 की लड़की ने 57 साल की महिला टीचर से रचाई शादी, ऐसे मनाया हनीमून

Unique Marriage 32 Years Old Student Married 57 Years Old School Teacher in US: एक 32 साल की लड़की ने अपनी 57 साल की साइंस टीचर से शादी कर ली। दोनों के बीच 25 साल का अंतर है। अक्सर जब दोनों साथ होते हैं तो लोग उन्हें दादी-पोती या मां-बेटी समझते हैं। हालांकि लड़की का […]

---विज्ञापन---

Unique Marriage 32 Years Old Student Married 57 Years Old School Teacher in US: एक 32 साल की लड़की ने अपनी 57 साल की साइंस टीचर से शादी कर ली। दोनों के बीच 25 साल का अंतर है। अक्सर जब दोनों साथ होते हैं तो लोग उन्हें दादी-पोती या मां-बेटी समझते हैं। हालांकि लड़की का कहना है कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब लड़की की उम्र 13 साल थी, तब से वह अपनी टीचर से प्यार करती थी। जब वह बड़ी हुई तो फेसबुक के जरिए उन्हें खोज निकाला। दोनों शादी के बाद हनीमून पर भी गईं और जमकर इंजॉय किया।

मिशिगन में टीचर थीं मिशेल

दरअसल, 32 वर्षीय मोनिका फोस्टर की पहली मुलाकात 57 वर्षीय मिशेल से 2004 में हुई थी। उस समय मिशेल बिग रैपिड्स, मिशिगन में उनकी साइंस टीचर थीं। मोनिका का कहना है कि अतीत में उनकी टीचर मिशेल एक महिला के साथ रिश्ते में थीं। 17 साल बाद उन्होंने अपने टीचर को फेसबुक के जरिए खोजा। हाल ही में उन्होंने शादी कर ली। शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने समुद्री तट को चुना था। मिशेल रिटायर हो चुकी हैं।

---विज्ञापन---

मिशेल कहती हैं कि मैं हमेशा अपने स्टूडेंट्स का सपोर्ट करती थी। जब मोनिका मुझसे मिली तो काफी खुशी हुई। वहीं मोनिका का कहना है कि मुझे परवाह नहीं है कि लोग क्या सोचते हैं? क्योंकि वे मेरा जीवन नहीं जी रहे हैं।

7वीं क्लास में हुआ था प्यार

अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए मोनिका कहती हैं कि जब मैं सातवीं में पढ़ती थी, तभी टीचर मिशेल को पसंद करने लगी थी। उस वक्त उम्र महज 13 साल की थी। मोनिका के दो बच्चे भी हैं। वे अपने पति से तलाक ले चुकी हैं।

---विज्ञापन---

17 साल बाद फेसबुक से खोज निकाला

पढ़ाई पूरी करने के बाद मोनिका अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गई थीं। हालांकि उनके दिलो-दिमाग पर टीचर मिशेल ने गहरी छाप छोड़ी थी।  मोनिका ने 17 साल बाद अप्रैल 2020 में उन्हें फेसबुक पर खोजने का फैसला किया। अगस्त 2021 में 17 वर्षों में पहली बार फिर से मिलने से पहले उन्होंने ऑनलाइन बातचीत शुरू की। फिर करीबी दोस्त बन गए।

पति-पत्नी की तरह साथ रह रहीं दोनों

मोनिका ने कहा कि शादी के बाद हम हनीमून पर भी गए थे। इसके लिए वे ट्रैवर्स सिटी गए। जहां खूबसूरत समुद्र का किनारा था। दोनों ने जंगल में खूब बियर पी। हनीमून का आनंद लेने के बाद अब वे घर वापस आ गए हैं। पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। मोनिका ने आगे कहा कि यह घर बसाने का समय है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आतंकी निज्जर के बाद निशाने पर थे अमेरिका के ये तीन सिख लीडर, FBI ने कर दिया था अलर्ट

First published on: Sep 26, 2023 06:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola