---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

रूस पर यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई; राजधानी मॉस्को में ड्रोन से किया हमला, एक की मौत, कई घायल

Ukrainian Drone Attack On Moscow: रूस के हमले का यूक्रेन ने करारा जवाब दिया है। शनिवार की रात यूक्रेन में ड्रोन के जरिए रूस की राजधानी मॉस्को में हमला किया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। उधर, रूसी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन को मार गिराया […]

---विज्ञापन---

Ukrainian Drone Attack On Moscow: रूस के हमले का यूक्रेन ने करारा जवाब दिया है। शनिवार की रात यूक्रेन में ड्रोन के जरिए रूस की राजधानी मॉस्को में हमला किया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। उधर, रूसी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन को मार गिराया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन की ओर से मॉस्को में सरकारी इमारत को निशाना बनाया गया है। आई क्यू क्वार्टर नाम की इस बिल्डिंग में सरकारी कर्मचारी रहते हैं। उधर, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले में किसी के भी घायल या मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

---विज्ञापन---

एक दिन पहले पुतिन ने शांति वार्ता को लेकर दिया था ये बयान

राजधानी मॉस्को में यूक्रेनी हमले के एक दिन पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अफ्रीकी पहल यूक्रेन में शांति का आधार हो सकती है, लेकिन यूक्रेन की ओर से जारी हमलों ने इसे कठिन बना दिया है। शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में अफ्रीकी नेताओं से मुलाकात करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने ये बात कही।

---विज्ञापन---

पुतिन ने कहा कि अफ्रीकी पहल का एक बिंदु युद्धविराम था। लेकिन, यूक्रेनी सेना आक्रामक है, वे हमला कर रहे हैं, वे बड़े पैमाने पर रणनीतिक आक्रामक अभियान चला रहे हैं… जब हम पर हमला हो रहा हो तो हम गोलीबारी बंद नहीं कर सकते।

---विज्ञापन---

शांति वार्ता शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने उन्हें खारिज नहीं किया… इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए दोनों पक्षों में सहमति होनी जरूरी है। रॉयटर्स ने जून में रिपोर्ट दी थी कि संघर्ष में अफ़्रीकी मध्यस्थता शुरू हो सकती है, जिसके बाद रूस और पश्चिम के बीच बातचीत के साथ शत्रुता की समाप्ति का समझौता हो सकता है।

First published on: Jul 30, 2023 07:50 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola