जकार्ता के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज वाले टगबोट 'मुसाफ्फा 2' में शुक्रवार को विस्फोट होने और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में डूबने के बाद चालक दल के तीन इंडोनेशियाई सदस्य लापता हैं.

मंत्रालय ने बताया कि मुसाफ्फा में इंडोनेशिया, भारत और फिलीपींस के सात चालक दल के सदस्य थे. इसमें चार बच गए और तीन अन्य (जो सभी इंडोनेशियाई हैं) लापता हैं. एक घायल नाविक का ओमान के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : खामेनेई की मौत के बाद ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, जल्द सामने आएगा नाम

---विज्ञापन---

डूबने से पहले, टगबोट में एक विस्फोट हुआ जिससे उसमें आग लग गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टगबोट तब दो मिसाइलों की चपेट में आ गया, जब वह माल्टा के ध्वज वाले कंटेनर जहाज 'सफीन प्रेस्टीज' की मदद करने की कोशिश कर रहा था. सफीन प्रेस्टीज जहाज पर बुधवार को मिसाइल से हमला किया गया था.

यह भी पढ़ें : तेल और गैस के बाद अब पानी पर संकट! ईरान के इस वार से प्यासे मरेंगे ये खाड़ी देश

बता दें, हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने कई जहाजों को निशाना बनाया है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया था, उसके बाद ईरान ने इस रूट को बंद कर दिया था. इसकी वजह से ग्लोबल क्रूड ऑयल एंड नेचुरल गैस सप्लाई का करीब 20 फीसदी हिस्सा पहले ही प्रभावित हो चुका है. लंबे समय तक ये रूट बंद होने की वजह से कई देशों को संकट का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि कई देशों की ऊर्जा जरूरतें इसी रूट पर निर्भर हैं.