खामेनेई की मौत के बाद ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, जल्द सामने आएगा नाम

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद देश की धार्मिक परिषद ने नए सुप्रीम लीडर का चयन कर लिया है, लेकिन अभी तक उनके नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

Khamenei

Credit: News24

विज्ञापन

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब उनका उत्तराधिकारी चुन लिया गया है. हालांकि नए सुप्रीम लीडर का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है और आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की शक्तिशाली धार्मिक संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने बैठक कर नए नेता पर सहमति बना ली है. इस संस्था में लगभग 88 वरिष्ठ इस्लामी धर्मगुरु शामिल होते हैं और यही संस्था देश के सुप्रीम लीडर की नियुक्ति करती है. ईरान के धार्मिक नेताओं ने संकेत दिया है कि नए सुप्रीम लीडर के नाम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है. माना जा रहा है कि सुरक्षा और राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए घोषणा में थोड़ी देरी हो रही है.

ये भी पढ़ें: ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से दहले खाड़ी देश, कुवैत एयरपोर्ट से लेकर दुबई तक मची भारी तबाही

विज्ञापन

खामेनेई की मौत के बाद नेतृत्व संकट

अयातुल्ला अली खामेनेई पिछले कई दशकों से ईरान के सर्वोच्च नेता थे और देश की राजनीति, सेना और विदेश नीति पर उनका अंतिम फैसला होता था. हाल ही में हुए सैन्य हमलों के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद ईरान में नेतृत्व का बड़ा संकट पैदा हो गया. खामेनेई की मौत के बाद देश में एक अस्थायी नेतृत्व परिषद बनाई गई थी, ताकि शासन का काम चलता रहे और नए सुप्रीम लीडर के चयन तक सत्ता में स्थिरता बनी रहे. इस परिषद में राष्ट्रपति, न्यायपालिका प्रमुख और एक वरिष्ठ धर्मगुरु शामिल हैं.

किन नामों पर चल रही है चर्चा?

हालांकि आधिकारिक तौर पर नए नेता का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन कई संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. माना जा रहा है कि उन्हें ईरान के शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का समर्थन भी मिल सकता है. इसके अलावा कुछ अन्य धार्मिक और राजनीतिक नेताओं के नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं. इनमें अलिरेजा अराफी, मोहसिन एजेई, हसन खुमैनी और सादिक लारीजानी जैसे वरिष्ठ धर्मगुरु भी शामिल हैं. ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चयन का असर सिर्फ देश की राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा. इसका असर मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति और वैश्विक कूटनीति पर भी पड़ सकता है. इस बीच इजराइल ने भी बयान दिया है कि वो ईरान के नए नेता को लेकर कड़ी नजर रखेगा, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ