20000 फीट की ऊंचाई, जोरदार टक्कर और 30 फीट ऊंची लपटें, लोगों ने गिरते देखे 2 जहाज, 26 की मौत

TWA Flight Mid Air Collision Memoir: 2 जहाज आपस में टकराए और आग की लपटों से घिरे नीचे धरती पर आकर गिरे। हादसे में 26 लोग मारे गए थे। नीचे खड़े लोगों ने जहाजों को नीचे गिरते देखा तो उनकी सांसें अटक गई थीं। एक मोड़ काटने के चक्कर में दोनों पायलट एक दूसरे से नहीं देख पाए थे। उस हादसे की खौफनाक यादें आज भी जेहन में ताजा हैं।

TWA Flight Mid Air Collision Memoir

TWA Flight Mid Air Collision Memoir

TWA Flight Mid Air Collision Memoir: 20 हजार फीट की ऊंचाई पर जहाज करीब 200 की स्पीड से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा था कि अचानक पैसेंजरों को जोर का झटका लगा, क्योंकि जहाज दूसरे प्लेन से टकरा गया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों जहाज 350 की स्पीड से कलाबाजियां खाते हुए जमीन की ओर जाने लगे।

विज्ञापन

पैसेंजरों की सांसें हलक में अटक गई थीं। नीचे खड़े लोगों ने भी दोनों जहाजों को तेजी से नीचे आते देखा तो उनकी सांसें सूख गई थी। गनीमत रही कि दोनों जहाज कॉनकॉर्ड टाउनशिप में खेतों में गिरी। हादसे में 26 पैसेंजर की जान गई थी। जांच में दोनों जहाजों के पायलटों को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया, लेकिन उस हादसे की यादें आज भी जेहन में ताजा हैं।

विज्ञापन

लोकल उड़ान पर निकल जहाज से हुई टक्कर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस (TWA) की फ्लाइट 553 ने 9 मार्च 1967 को पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया और डेटन, ओहियो के बीच उड़ान भरी। हवाई अड्डे से लगभग 29 मील (47 किलोमीटर) दूर रनवे पर उतरते समय जहाज ओहायो के उरबाना के पास बीचक्राफ्ट बैरन नाम छोटे से जहाज से हवा में टकराई गई।

विज्ञापन

हादसे में DC-9 में सवार सभी 25 और बीचक्राफ्ट में सवार एकमात्र व्यक्ति की जान चली गई थी। फ्लाइट 553 ग्रेटर पिट्सबर्ग हवाई अड्डे से डेटन म्यूनिसिपल हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई। समुद्र तल से लगभग 20,000 फीट (6,000 मीटर) की ऊंचाई पर जहाज था और लैंड करने के लिए एकदम से 3,000 फीट (900 मीटर) की हाइट पर आना था, लेकिन डेटन ATC ने पायलट को थोड़ा दाहिनी ओर टर्न लेने के लिए कहा।

विज्ञापन

आग की लपटों से घिरे, कलाबाजियां खाते नीचे आए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पायलटों ने ATC क्रू की सलाह मानी और फिर जैसे ही विमान दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़कर 323 समुद्री मील की गति से 4,500 फीट (1,400 मीटर) नीचे उतरा, इसका अगला दाहिना हिस्सा बीचक्राफ्ट बैरन 55 के बाईं ओर से टकरा गया। इसके बाद दोनों जहाजों में आग लग गई। दोनों जहाज तेजी से कलाबाजियां खाते हुए शैंपेन काउंटी में उरबाना के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र कॉनकॉर्ड टाउनशिप में गिरे।

जब दोनों जहाज रडार में नजर नहीं आए तो तलाश शुरू की गई। लोगों ने एयरपोट अथॉरिटी को हादसे के बारे में जानकारी दी। जहाज का मलबा तलाशा गया, लेकिन सभी पैसेंजर मारे जा चुके थे। हादसा लापरवाही के कारण हुआ था। दोनों पायलट एक दूसरे को नहीं देख पाए थे।

विज्ञापन

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने हादसे की जांच की तो पायलटों ने भी अपना पक्ष रखा। फ्लाइट 553 के पैसेंजर ने कहा कि वे तेजी से नीचे आ रहे थे, हल्के बादल थे और नीचे की ओर घनी धुंध थी। दृश्यता कम होने के कारण वह सामने से आ रहे जहाज को नहीं देख पाया और टक्कर हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ