world’s oldest whiskey: अमेरिका में स्थित नीलामी कराने वाले Sotheby’s ने दुनिया की अब तक की सबसे पुरानी व्हिस्की की तस्वीर साझा की है। इसकी अब नीलामी की जाएगी। इस व्हिस्की का नाम ‘The Macallan The Reach’ है। यह 81 साल पुरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sotheby’s की साइट पर आप इसको खरीदने के लिए बोली लगा सकते हैं। 5 अक्टूबर तक इसपर बोली लगाई जा सकती है। ‘द मैकलन द रीच’ की एस्टिमेटेड प्राइस रेंज 110,000 से 200,000 GBP यानी 96.72 लाख रुपए से 1.75 करोड़ रुपए रखी गई है।

विज्ञापन

इस व्हिस्की को 1940 में डिस्टिल्ड किया गया था और इसकी बस एक ही बोली तैयार की गई थी। इसमें अल्कोहल की मात्रा 41.6 है। यह एक डीप ऑबर्न सिंगल माल्ट व्हिस्की है। बोली लगाने वाले विजेता को बोतल के साथ स्मॉल ब्रॉन्ज स्कल्पचर यानी एक मूर्ति भी मिलेगी।

Sotheby’s की सूचि के अनुसार, द मैक्लन द रीच की बोतल को 3/288 नंबर नीलामी के तहत रखा गया है। यह बोतल तीन हाथों से बने ब्रॉन्ज स्कल्पचर पर रखी गई है और इसे रेड लेदर से बने वुडन वर्क के तहत डिस्प्ले किया गया है।

विज्ञापन

सबसे जायदा बिकने वाले 10 में से 7 ब्रांड भारतीय हैं

  • McDowells (indian) 27.63
  • Officers Choice (indian) 27.54
  • Imperial Blue (indian) 23.97
  • royal stag (indian) 19.80
  • johnnie walker (scotland) 16.56
  • jack daniels (america) 12.06
  • original choice (america) 11.43
  • Jim Beam (america) 9.36
  • haywards fine (indian) 8.64
  • 8 pm (indian) 7.64

(Source: forbes 2020), यह सभी आंकड़े करोड़ लीटर में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ