थाईलैंड में स्कूल बस बनी आग का गोला, 25 छात्र जिंदा जले; इस वजह से हुआ हादसा

World News in Hindi: थाइलैंड में बड़ा हादसा हुआ है। राजधानी बैंकॉक के पास उपनगरीय इलाके में छात्रों और टीचर्स को लेकर जा रही बस में अचानक आग लग गई। 25 छात्र और टीचर जिंदा जल गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों के बारे में जानते हैं।

World News in Hindi

बस में लगी आग। Photo-X

World Latest News: थाइलैंड में स्कूल बस में आग लगने से 25 बच्चे व टीचर्स जिंदा जल गए हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी बैंकॉक के उपनगरीय इलाके में मंगलवार को बस विद्यार्थियों और टीचर्स को लेकर जा रही थी। अचानक आग लग गई। सभी लोग भीषण आग में फंस गए। अधिकारियों के अनुसार हादसे में 25 विद्यार्थी और टीचर जिंदा जल गए हैं। हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू किया गया। थाईलैंड के परिवहन मंत्री सूरिया जुंगरुंगरुएंगकित ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बस में लगभग 44 लोग सवार थे। 19 लोग किसी तरह बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे। बाकी लोग आग के बीच फंस गए। जिनको बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में शामिल लोग स्कूल की एक यात्रा के लिए केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से राजधानी बैंकॉक के अयुत्थाया जा रहे थे। राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय अचानक बस में आग लग गई। हालांकि गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने साफ किया कि अभी कहा नहीं जा सकता है कि कितने लोग मारे गए हैं? अभी पुलिस भी जांच कर रही है। जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे में 25 लोगों की मौत हुई है। घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें बस जलती नजर आ रही है।

विज्ञापन

टायर फटने से हुआ हादसा

वीडियो में काला धुआं निकलता दिख रहा है। अभी विद्यार्थियों की उम्र और घटना के संबंध में अधिक जानकारी नहीं लग पाई है। एक बचावकर्मी ने बताया कि चलती बस का अचानक टायर फट गया। जिसके बाद यह अवरोधक से टकरा गई। अचानक आग लग गई। कम से कम दस शव मौके से बरामद किए गए हैं। बाकी लोगों के शव बुरी तरह जल चुके थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ