सामने आई नसरल्लाह की बेटी, पिता पर किया खुलासा; कहा- हम इजराइल को तबाह कर देंगे

Hassan Nasrallah Daughter Video Message: हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद उसकी बेटी ने वीडियो मैसेज जारी किया है। नसरल्लाह की बेटी ने हिजबुल्लाह के इरादों का पर्दाफाश कर दिया है। साथ ही उसने इजराइल को भी धमकी दी है।

Hezbollah Hassan Nasrallah daughter

Hassan Nasrallah Daughter Video Message: हिजबुल्लाह के मुखिया हसन नसरल्लाह की मौत की खबर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है। ईरान समेत कई देशों ने नसरल्लाह की मौत पर शोक व्यक्त किया है। ज्यादातर देश इजराइल की कार्रवाई को सही करार दे रहे हैं। इसी बीच नसरल्लाह की बेटी ने भी वीडियो संदेश जारी करते हुए बड़ा बयान दिया है। नसरल्लाह की बेटी ने हिजबुल्लाह के इरादों की पोल खोलकर रख दी है।

नसरल्लाह की बेटी ने वीडियो जारी करते हुए इजराइल को कड़ी चेतावनी दी है। नसरल्लाह की बेटी ने कहा कि पूरी दुनिया मेरे पिता की शहादत पर शोक मना रही है। आप सब जानते हैं कि मेरे पिता अपने पीछे क्या छोड़ गए हैं। वो एक ऐसे मजबूत और बहादुर राष्ट्र का निर्माण कर रहे थे, जो अपने अधिकार के लिए लड़ना जानता है। हम शहीदों के परिवार से हैं और शहादत देने से नहीं डरते हैं। हम फिलिस्तीन को जरूर आजाद करवाएंगे। देखें वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ