आसमानी आफत! आज ठप हो सकता है इंटरनेट, 250 KM प्रत‍ि सेकेंड की स्‍पीड से धरती की ओर बढ़ रहा तूफान 

Space News in Hindi: धरती पर आज एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। नासा (NASA) और मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है, आइए इस खतरे के बारे में जानते हैं…

Solar Storm NASA

सौर तूफान को लेकर नासा ने चेतावनी जारी की है। (NASA)

विज्ञापन

Solar Storm to hit earth today: धरती पर आज कुछ खास होने जा रहा है। ब्रह्मांड में होने वाली गतिविधियों का असर हम पर पड़ सकता है। दरअसल धरती पर आज एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। नासा (NASA) और मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है, जिसके मुताबिक 30 नवंबर यानी आज एक सौर तूफान (Solar Storm) धरती से टकरा सकता है। इस वजह से मोबाइल कम्युनिकेशन, GPS और रेडियो सिग्नल प्रभावित हो सकते हैं।

स्पेस में हो रही गतिविधियों पर नजर बनाए रखने वाले विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्य से निकलने वाले कोरोनल मास इजेक्शन (coronal mass ejection) की वजह से सौर तूफान की स्थिति बन रही है, जो आज धरती से टकरा सकता है। इन्हें CME भी कहा जाता है, जो सूर्य से निकलने वाली वो वेव्स हैं, जिसमें बहुत ज्यादा मात्रा में चार्ज प्लाज्मा और मैगनेटिक फील्ड होते हैं, यह धरती पर सेटेलाइट्स और कम्युनिकेशन सिस्टम को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Advertisment

News24 Whatsapp Channel

सौर ज्वाला भड़की

नासा ने इसे लेकर सभी एजेंसियों को आगाह किया है कि रविवार को CME धरती से टकराया, उसकी वजह से ही यह हो रहा है। इस टकराव की वजह से जी-2 क्लास की सौर ज्वाला भड़क उठी थी, जो करीब 15 घंटे धधकती रही।

विज्ञापन

इंटरनेट सुविधा हो सकती है प्रभावित

विशेषज्ञों ने पाया है कि सौर तूफान धरती के दक्षिण हिस्सा से टकराएगा, इसलिए इसका असर सीमित ही रहेगा। उम्मीद है कि GPS सिग्नल्स पर इसका प्रभाव कम रहेगा। हालांकि यह भी आशंका जताई जा रही है कि भले ही यह सौर तूफान उतना ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन फिर भी यह पोल्स के पास GPS और रेडियो सिग्नल्स को नुकसान पहुंचा सकता है। इस वजह से कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा भी प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ