'बैन हटाओ नहीं तो चुनाव में …', फांसी की सजा के बाद शेख हसीना के बेटे ने क्या कहा?

Sheikh Hasina Son Sajeeb Wazed Warns: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना लंबे समय से भारत में हैं. बीते दिन उनको मौत की सजा सुनाई गई. इसके बाद भारत से बांग्लादेश ने हसीना को वापस करने की मांग भी की है. अब उनके बेटे का बयान भी सामने आया है.

Hasina

Photo Credit- X

Sheikh Hasina Son Sajeeb Wazed Warns: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. उनको कई मामलों में दोषी करार दिया गया और मौत की सजा सुनाई गई है. इसके बाद अब बांग्लादेश का भारत पर हसीना को वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है. फांसी की सजा होने के बाद हसीना के बेटे और सलाहकार सजीब वाजेद का बयान सामने आया है. उन्होंने यूनुस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी का बैन हटाया जाए, नहीं तो आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा. साथ ही सजीब वाजेद ने अपनी मां के भारत में सेफ रहने की बात भी कही.

विज्ञापन

सजीब ने दी यूनुस सरकार को चेतावनी

शेख हसीना के बेटे ने अपनी पार्टी और अपनी मां को सजा सुनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘अगर अभी भी उनकी पार्टी से प्रतिबंध नहीं हटाया जाता है तो हमारे समर्थक फरवरी में होने वाले आम चुनाव में भी गहरा असर डालेंगे.’ इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘ये विरोध-प्रदर्शन आगे चलकर हिंसा का रूप ले सकता है.’

विज्ञापन

‘भारत में सेफ हैं मेरी मां’

शेख हसीना 2024 में तख्तापलट के बाद भारत आ गई थीं. तभी से वह दिल्ली में रह रही हैं. हसीना के भारत में होने पर उनके बेटे ने कहा कि ‘भारत उन्हें पूरी सिक्योरिटी दे रहा है. साथ ही मेरी मां के साथ भारत में राष्ट्राध्यक्ष जैसा ही बर्ताव कर रहा है. हमें पहले से ही पता है कि क्या होने वाला है, उनको सजा सुनाई जाएगी, जिसका टेलीकास्ट किया जाएगा.

विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने मौत की सजा होने पर कहा कि ‘मुकदमा 140 दिनों में पूरा हो गया, जो नामुमकिन है. बांग्लादेश सरकार पूरी तरह से असंवैधानिक और अवैध है. यह केवल एक दिखावा था, क्योंकि यह फैसला पहले से तय था.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ