दुनियाभर में मशहूर लेखकर सलमान रुश्दी पर हमला करके उनकी आंख छीनने वाले हादी मतर को 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। अगस्त 2022 में सलमान पर हमला हुआ था। हादी मतर ने चाकू से हमला किया था, जिससे सलमान की एक आंख खराब हो गई थी। उनकी आंख की रोशनी चली गई थी। 3 साल कानूनी कार्रवाई और कोर्ट की सुनवाई चली।
16 मई 2025 दिन शुक्रवार को हादी मतर को दोषी करार देकर 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। केस के गवाह खुद सलमान रुश्दी थे, जिन्होंने हादी मतर की पहचान भी की। हादी ने मंच पर चढ़कर सलमान को नीचे गिराकर उन पर चाकू से 10 से ज्यादा वार किए थे। हादी ने सलमान की जान लेने का प्रयास किया था। आइए हादी मतर के बारे में जानते हैं…
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान से लौटे BSF जवान PK साहू के 5 चौंकाने वाले खुलासे, सुनाई पाक रेंजर्स के जुल्मों की कहानी
कौन है हादी मतर?
हादी मतर की उम्र 27 साल है। वह न्यू जर्सी के फेयरव्यू में पैदा हुआ था। उसके मां-बाप मूल रूप से लेबनान के रहने वाले थे। हादी मातर का केस वकील एंड्रयू ब्रॉटिगन ने लड़ा। उन्होंने हादी की ओर से बस एक दलील दी कि हादी का इरादा सलमान रुश्दी को मारने का नहीं था। वह हादी की तरफ से कोई गवाह कोर्ट में पेश नहीं कर पाए। हमले के समय हादी ने काले कपड़े और काले रंग का मास्क पहना हुआ था। उसने हादी की कमर पर 10 से 15 वार चाकू से किए थे।
जांच में पता चला कि हादी मातर हिजबुल्लाह के लिए काम करता था। उसके फेसबुक पेज पर अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैन और अयातुल्ला खामनेई की तस्वीरें मिलीं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने रुश्दी के खिलाफ मौत की सजा का फतवा जारी किया था। हादी मातर का कोई साथी नहीं था। उसने अकेले ही सलाम पर हमला करने की हिम्मत की थी। हादी शिया चरमपंथ और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का समर्थक है।
यह भी पढ़ें:8वीं पास, सिक्योरिटी गार्ड, ISI एजेंट… कौन है नोमान इलाही? जिसने रची देश के खिलाफ साजिश
क्यों किया था हादी ने हमला?
हादी मातर ने सलमान रुश्दी पर उनके नॉवल ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के कारण हमला किया था। अगस्त 2022 में हमले से 35 साल पहले नॉवल प्रकाशित हुआ था। हादी का कहना है कि सलमान का नॉवल पैगंबर मुहम्मद के जीवन से प्रेरित है, लेकिन इससे कुछ मुसलमानों में आक्रोश है। वे नॉवल के कंटेंट को ईशनिंदा वाला मानते हैं। 1988 में प्रकाशित हुए नॉवल पर कुछ देशों ने प्रतिबंध लगाया था। नॉवल के लिए सलमान को जान से मारने की धमकी तक मिली थी। ईरान के सर्वोच्च नेता ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। जान को खतरा होने से सलमान 9 साल तक छिपकर रहे।
यह भी पढ़ें:डरपोक पाकिस्तान का बड़ा फैसला, रावलपिंडी से शिफ्ट करेगा जनरल हेडक्वार्टर, जानें क्यों उठाया कदम?
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
4 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
5 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
6 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
16 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
22 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines