डरपोक पाकिस्तान का बड़ा फैसला, रावलपिंडी से शिफ्ट करेगा जनरल हेडक्वार्टर, जानें क्यों उठाया कदम?

India Pakistan Ceasefire: भारत के साथ सीजफायर के बाद पाकिस्तान ने बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान अपना जनरल हेडक्वार्टर शिफ्ट करने जा रहा है। दफ्तर को रावलपिंडी से इस्लामाबाद शिफ्ट किया जा सकता है।

Pakistan PM | Shehbaz Sharif | India Pakistan Tension

भारत के ऑपरेशन सिंदूर, एयर स्ट्राइक और हमले से डरे पाकिस्तान ने बड़ा फैसला किया है।

Operation Sindoor Air Strike Impact: भारत के ऑपरेशन सिंदूर, एयर स्ट्राइक, मिसाइल अटैक से पाकिस्तान इतना डर गया है कि एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पाकिस्तान ने अपना जनरल हेडक्वार्टर रावलपिंडी से इस्लामाबाद शिफ्ट करने का फैसला किया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई कि नूर खान एयरबेस तक सफलतापूर्वक भारतीय मिसाइल की पहुंच के बाद पाकिस्तान ने हेडक्वार्टर को शिफ्ट करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

भारतीय हवाई हमले की जद में रावलपिंडी के चकलाला स्थित हेडक्वार्टर में बना ISI का स्ट्रैटेजिक प्लान डिविजन भी आ गया था। यह डिवीन ही कश्मीर को डील करता है। पाकिस्तान की सरकार ने तय किया है कि धीरे-धीरे पूरे हेडक्वार्टर को इस्लामाबाद ले जाया जाएगा। इस्लामाबाद की हवाई सुरक्षा को और दुरुस्त किया जाएगा। यहभी तय किया गया है कि सेना प्रमुख का जो ऑफिशियल रेजिडेंस है, उसे भी रावलपिंडी से इस्लामाबाद में सेफ लोकेशन पर शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ