Russia Ukraine War: यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं हैं पुतिन, बोले- जंग के मैदान में रूस को हराना नामुमकिन

Russia Ukraine War,Vladimir Putin, vladimir putin speech, Putin addressed nation, first anniversary of Russia Ukraine conflict

Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध के मैदान में यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। यूक्रेन में मास्को के हमले की पहली वर्षगांठ से पहले पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि रूस इस कठिन संघर्ष से निकलने का रास्ता ढूंढ रहा है और इस समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की भी कोशिश कर रहा है। पुतिन ने कहा कि हमारी लड़ाई यूक्रेन के लोगों से नहीं बल्कि वहां के शासन से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी देशों पर एक बार फिर पुतिन ने लगाया ये आरोप

पुतिन ने पश्चिमी देशों पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिमी देशों पर ही यूक्रेन में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि रूस ने इसे रोकने के लिए बल प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि रूस पश्चिम के साथ बातचीत करने और कूटनीति का रास्ता अपनाने के विचार के लिए खुला था, लेकिन हमें सटीक जवाब नहीं मिला। राष्ट्र के संबोधन के दौरान पुतिन ने नाटो के विस्तार का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

अपने स्टेट ऑफ नेशन संबोधन में पुतिन ने पश्चिम और नाटो पर पिछले साल रूस के ‘विशेष सैन्य अभियान’ से पहले यूक्रेन को तोपखाने और परमाणु हथियारों की आपूर्ति करने का भी आरोप लगाया। पिछले एक साल से यूक्रेन को सैन्य सहायता देने वाले देश का नाम लिए बिना पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी भी दी।

विज्ञापन

पुतिन बोले- हम अपने लक्ष्यों को जरूर हासिल करेंगे

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को जब तक हथियार भेजे जाएंगे, उतनी ही देर तक हमें अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए हर खतरे को अपने से दूर धकेलना होगा। पुतिन ने आखिरी संबोधन में अपने बयान से जता दिया कि वे यूक्रेन को बख्शने के मूड में बिलकुल नहीं है। उन्हें कहा कि चरणबद्ध तरीके से हम और अधिक सावधानीपूर्वक अपने उन लक्ष्यों को हासिल करेंगे जो हमारे सामने है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ