Newark-Delhi Flight: नेवार्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार

Air India, New York, Sweden, technical problem in flight, flight diverted, emergency landing

प्रतीकात्मक तस्वीर

Newark-Delhi Flight: अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की स्वीडन के स्टॉकहोम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान संख्या AI-106 में करीब 300 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इंजन से तेल के रिसाव के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, फ्लाइट के इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियों को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

तेल रिसाव के बाद बंद किया था इंजन

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेल रिसाव के बाद विमान का इंजन बंद कर दिया गया और विमान को स्टॉकहोम में सुरक्षित उतरा गया। अधिकारी ने बताया कि जमीनी निरीक्षण के दौरान इंजन दो के ड्रेन मास्ट से तेल निकलता देखा गया।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को मेडिकल इमरजेंसी के चलते लंदन डायवर्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ