Russia Ukraine War: भारत और चीन जैसे देश अपनी लगातार बढ़ रही आबादी से परेशान हैं। वहीं, दुनिया का शक्तिशाली देश रूस अपनी लगातार कम हो रही आबादी को लेकर टेंशन में है। आलम ये है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार आबादी बढ़ाने को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। रूस को फिलहाल यूक्रेन के साथ जंग में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। रूस में जन्म दर बेहद कम होती जा रही है। रूस क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। जो फिलहाल अपनी कम हो रही आबादी को लेकर परेशान है। नौबत यहां तक आ गई है कि स्थिति से निपटने के लिए रूस एक खास मंत्रालय बनाने पर मंथन कर रहा है।
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार रूस ने अपनी आबादी को बढ़ाने के लिए ‘सेक्स मंत्रालय’ गठित करने पर विचार किया है। दरअसल सरकार को रूसी संसद की पारिवारिक सुरक्षा, मातृत्व, पितृत्व और बचपन समिति की अध्यक्ष नीना ओस्तानिना से सुझाव मिला है। 68 साल की नीना को प्रेसिडेंट पुतिन की खास वफादार माना जाता है। उन्होंने ‘सेक्स मिनिस्ट्री’ की डिमांड वाली याचिका की समीक्षा शुरू भी कर दी है।
ये भी पढ़ेंः ट्रेन के इंतजार में थे लोग, अचानक जोरदार धमाका हुआ और…पाकिस्तान में विस्फोट का CCTV वीडियो
पुतिन पहले भी जनसंख्या में गिरावट रोकने के लिए अधिकारियों से पॉलिसी बनाने का आह्वान कर चुके हैं। यूक्रेन से जंग के बीच आबादी में लगातार गिरावट आ रही है। स्थिति पहले से चिंताजनक हो चुकी है। तीन साल से रूस यूक्रेन के साथ जंग में उलझा है। दोनों को बड़ा नुकसान लड़ाई की वजह से झेलना पड़ा है।
रात को इंटरनेट बंद करने पर विचार
डिप्टी मेयर अनास्तासिया राकोवा भी जंग के बीच कह चुकी हैं कि रूस को अगर अपने लक्ष्य पूरे करने हैं तो हर हाल में जन्म दर बढ़ानी होगी। मिरर के अनुसार महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए प्राथमिकता देनी होगी। महिला के प्रजनन स्तर, गर्भवती होने की क्षमताओं का पता लगाने के लिए कई शहरों में परीक्षण भी शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा एक अनोखा उपाय भी रूस में अपनाया जा रहा है। रात को 10 से अलसुबह 2 बजे के बीच इंटरनेट और लाइट बंद करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा घर पर रहने वाली माताओं को 5 हजार रूबल (4308 रुपये) पेंशन दिए जाने का भी प्लान है। गर्भधारण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए होटल आने वाले नए जोड़ों को 26300 रूबल (22665 रुपये) दिए जाने पर भी विचार हो रहा है।
ये भी पढ़ेंः क्या Elon Musk खत्म कराएंगे रूस-यूक्रेन युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के बीच एलन मस्क को दिया फोन
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
2 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
5 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
9 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
10 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
12 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
13 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
16 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
16 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
17 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines