क्या Elon Musk खत्म कराएंगे रूस-यूक्रेन युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के बीच एलन मस्क को दिया फोन

Donald Trump Volodymyr Zelensky Phone Call: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन करके बधाई दी, इस दौरान एलन मस्क से उनकी बातचीत हुई। तीनों की एक फोन कॉल पर हुई बातचीत के बाद चर्चा है कि मस्क रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने में भूमिका निभा सकते हैं।

Donald Trump, Elon Musk, Volodymyr Zelensky

Donald Trump, Elon Musk, Volodymyr Zelensky

Donald Trump Volodymyr Zelensky Elon Musk: डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने कमला हैरिस को हराकर चुनाव जीता है। वे दूसरी बाद अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे और जनवरी 2025 में पद की शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप को बधाई संदेश दे रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी फोन करके डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई दी।

विज्ञापन

इस बातचीत को लेकर मीडिया के हवाले से खबर सामने आई है कि जब जेलेंस्की और ट्रंप की फोन पर बात हो रही थी, तब ट्रंप के साथ X के फाउंडर एलन मस्क भी थे और ट्रंप ने बातचीत के बीच ही फोन उनको पकड़ा दिया था। इसके बाद मस्क और जेलेंस्की की बातचीत हुई। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद चर्चा है कि क्या एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप मिलकर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में है।

विज्ञापन

तीनों की बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई

एक्सियोस और न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फोन पर बातचीत करते समय डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को निराश नहीं किया। डोनाल्ड ट्रंप की जेलेंस्की से बातचीत भी सकारात्मक रही। वहीं मस्क ने भी जेलेंस्की को कहा कि वह अपने स्टारलिंक के जरिए यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेंगे। हालांकि तीनों की आपस में और क्या-क्या बातें हुईं? इस बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं है, लेकिन तीनों की बात सकारात्मक माहौल में हुई है।

विज्ञापन

वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात नहीं की है, लेकिन पुतिन ने कहा है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप फोन करेंगे तो वह बात करेंगे। वहीं जेलेंस्की से बातचीत के दौरान मस्क की मौजूदगी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मस्क कितने महत्वपूर्ण हो गए हैं? मस्क इलेक्शन वोटिंग के दौरान अमेरिका में थे और अपने 4 साल के बेटे एक्स के साथ ट्रंप की फैमिली फोटो में भी दिखे थे।

विज्ञापन

जेलेंस्की सितंबर 2024 में भी मिले थे ट्रंप से

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2024 में जेलेंस्की ने न्यूयॉर्क में ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए संभावित राजनयिक विकल्पों पर चर्चा की थी। उस बैठक में ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि वह यूक्रेन का साथ नहीं छोड़ेंगे। वादा करता हूं कि आप मुझसे खुश होंगे। वहीं इस कॉल के एक दिन बाद बुडापेस्ट में ज़ेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को जल्दी खत्म करना चाहते हैं, लेकिन यह भी कहा कि फोन कॉल पर बातचीत करते समय इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा नहीं की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ