---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Drone Attack On Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को में सुबह-सुबह ड्रोन से हमला, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान, मेयर का बड़ा दावा

Drone Attack On Moscow: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से अधिक समय हो चुका है। ये दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और एक दूसरे देशों पर हमला कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार सुबह रूस की राजधानी मॉस्को में ड्रोन से हमला हुआ। हालांकि ये हमला किसने […]

---विज्ञापन---

Drone Attack On Moscow: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से अधिक समय हो चुका है। ये दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और एक दूसरे देशों पर हमला कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार सुबह रूस की राजधानी मॉस्को में ड्रोन से हमला हुआ। हालांकि ये हमला किसने किया? अभी तक स्पष्ट नहीं है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि घटनास्थल पर शहर की सभी आपातकालीन सेवाएं मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: चीन में लौटेगा लॉकडाउन! जून के अंत तक एक सप्ताह में 6.5 करोड़ कोविड केस आने का अनुमान

---विज्ञापन---

लोगों को इमारतों से बाहर निकाला गया

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ड्रोन के हमले से मॉस्को में कई इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मेजर सर्गेई सोबयानिन ने एक बयान में कहा कि हमले के बाद शहर की सभी आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। इमारतों में रहने वालों को बाहर निकाला गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Today Headlines, 31 May 2023: प्रधानमंत्री मोदी का पुष्कर दौरा आज, भारत आएंगे नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड

10 ड्रोन मार गिराए गए

मॉस्को के प्रोसोयुजनया स्ट्रीट पर एक इमारत के कुछ निवासियों को निकाला गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा कि मॉस्को के रास्ते में कई ड्रोन को मार गिराया गया। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि ड्रोन किसने लॉन्च किए। चार से 10 ड्रोन मॉस्को के बाहरी इलाके और इसके तत्काल क्षेत्र में शूट किए गए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 30, 2023 12:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola