New Born Girl Child Found in Bushes: मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने जिगर के टुकड़े को झाड़ियों में फेंक दिया। भूख के मारे रोती-बिलखती बच्ची एक शख्स को मिली, जिसकी हालत देखकर उसके आंखों में आंसू आ गए। बच्ची के शरीर पर चींटियों के काटने के निशान थे।
रो-रोकर उसके आंसू भी सूख गए थे। चींटियां उसके शरीर से चिपकी हुई थीं। शख्स ने अपनी टी-शर्ट निकालकर बच्ची को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है और डॉक्टर्स उसकी केयर कर रहे हैं, लेकिन बच्ची की हालत देखकर डॉक्टरों का दिल पसीज गया।
यह भी पढ़ें:ट्रेन में पैसेंजर की गंदी करतूत! सो रही महिला के साथ की ऐसी हरकत कि…CCTV में दिखा आरोपी
बच्ची को संभालकर अपनी टी-शर्ट में लपेटा
मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, मामला दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक रूस का है। बच्ची एक छोटे से गांव मिलेनिनो में रोती बिलखती एक राहगीर निकोलाई पाखोमोव को मिली थी। उसके शरीर पर चींटियों के काटने के घाव थे। उसे मरने के लिए इस तरह लावारिस हालत में छोड़ने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
25 वर्षीय निकोलाई पाखोमोव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सड़क से गुजरते समय उसे बिल्ली के बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उसे लगा कि वह खतरे में है तो वह उसे तलाशने लगा, लेकिन उसे बिल्ली नहीं, बल्कि एक बच्ची मिली, जो हाथ-पैर मारकर बुरी तरह रो रही थी। उसने बच्ची को अपनी टी-शर्ट में लपेटा और डायल 112, एंबुलेंस को बुलाया।
यह भी पढ़ें:50 करोड़ की नाव का पानी में डूबने का वीडियो वायरल, पायलट की एक गलती से 12 टूरिस्टों की जान दांव पर
पालने में असमर्थ होने पर बच्ची को फेंका
निकोलाई ने बताया कि पुलिस मौके पर आई और बच्ची को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो वह स्वस्थ मिली। वहीं पुलिस ने बच्ची की 32 वर्षीय मां नादेज़्दा सोरोकिना को ढूंढ निकाला, जो कुर्स्क ओब्लास्ट के फ़तेज़ की रहने वाली है। उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ हत्या के प्रयास के मामला दर्ज किया गया है।
3 बच्चों की सिंगल मदर ने कबूल किया है कि उसने 22 जुलाई को बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन चौथे बच्चे को पालने में असमर्थ होने के कारण उसने उसे छोड़ दिया था। पूछताछ करने पर महिला के पड़ोसी वेरोनिका डोकुकिना का दावा है कि उसने बच्ची के पिता के साथ ब्रेकअप के बाद बच्ची को छोड़ने का फैसला किया होगा।
यह भी पढ़ें:हमास का नया चीफ खालिद मेशाल कौन? जिसे दुश्मनों ने दिया था जहर का इंजेक्शन
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
2 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
4 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
4 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
5 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
6 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
7 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
9 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
10 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
11 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines