रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। रूसी सेना ने यूक्रेन की एक कॉफी मशीन बनाने वाली कंपनी को निशाना बनाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी शेयर की है। जेलेंस्की ने पोस्ट में हमले के बाद की कुछ फोटो को भी शेयर किया है। जेलेंस्की ने लिखा, रूस युद्ध रोकने का प्रयास नहीं कर रहा है।
जेलेंस्की ने पोस्ट में लिखा है कि कल रात रूसी सेना ने जकारपटिया में एक अमेरिकी स्वामित्व वाली कंपनी में मिसाइल से हमला किया है। कंपनी में कॉफी मशीन जैसी रोजमर्रा चीजे को बनाया जा रहा था। यह जगह रूसी सेना के निशाने पर थी। कल रात रूसियों ने यहां मिसाइल दागी हैं। हमले के बाद कई जगहों पर आग लगी हुई है। यूक्रेन सेना के जवान आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस हमले में 15 लोग घायल हुए हैं। राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।
यूक्रेन पर रात भर हमले करता रहा रूस
जेलेंस्की ने पोस्ट में बताया है कि रूसी सेना यूक्रेन के अलग-अलग जगहों पर रात भर हमले करता रहा। रूसी सेना ने जोपोरिज्जिया से वोलिन शहर तक 574 स्ट्राइक ड्रोन और 40 मिसाइट दागी हैं। कुछ हमले तो रोक लिए गए थे, लेकिन कुछ ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन की सेना नागरिकों को बचाने में जुटी है।
ये भी पढ़ें: पुतिन को माननी होंगी जेलेंस्की की 3 शर्तें, कहां अटक सकती है बात? क्या 22 अगस्त को होगी फिर से मुलाकात
‘जैसे कुछ नहीं बदला’
जेलेंस्की ने बताया कि हाल में युद्ध को रोके जाने की बात चल रही है, लेकिन इस हमले से लग रहा है कि जैसे कुछ नहीं बदला है। युद्ध को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को की तरफ से युद्ध को खत्म करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘भारत रूस के लिए बहुत खास…’, तेल विवाद के बीच रूसी दूतावास के प्रभारी ने अमेरिका को दिखाया आईना
हम युद्ध खत्म करना चाहते हैं
जेलेंस्की ने पोस्ट लिखा है कि हम युद्ध खत्म करना चाहते हैं। रूस पर युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाया जा रहा है कि कड़े प्रतिबंध और टैरिफ लगाए जा रहे हैं। हम उन सभी का शुक्रिया अदा करते हैं जो मदद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन को रूस का बड़ा झटका, जेलेंस्की के साथ बातचीत की संभावनाओं से किया इनकार
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
37 mins agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
8 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
9 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
9 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines