हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रूस के कामचाटका में आया 7 की तीव्रता वाला भूकंप, कई इलाकों में मचा हड़कंप

आज शुक्रवार को रूस के कामचाटका प्रायद्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रूस के कामचटका प्रायद्वीप के इलाके में 7 तीव्रता का भूकंप आया है.

विज्ञापन
रूस के कामचाटका प्रायद्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. (Photo Credit - AI)

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कामचाटका प्रायद्वीप इलाके में आज शुक्रवार को भूकंप आया हैं. कामचाटका में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई है. 7 की तीव्रता वाले भूकंप से कामचाटका के कई इलाकों में हड़कंप मच गया. भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 140 किलोमीटर की गहराई पर था. इस भूकंप का केंद्र 52.068 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 157.164 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था.

नहीं है सुनामी का कोई खतरा

कामचाटका प्रायद्वीप मेंं भूकंप आने के बाद सुनामी को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन ने भूकंप के बाद सुनामी को लेकर कोई खतरा नहीं बताया है. ऐसे में यह राहत की बात है. अलग-अलग एजेंसी द्वारा भूंकप के केंद्र को लेकर अलग आंकड़े हैं. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 140 किलोमीटर गहराई पर था. अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 7 और गहाई 148 किलोमीटर दर्ज की है.

ये भी पढ़ें – कौन हैं UAE के शाही परिवार की ये महिला, जो कोकीन के नशे में सड़क पर पड़ी मिलीं? पास में खेल रहा था छोटा बच्चा

विज्ञापन

कोई बड़े नुकसान की जानकारी नहीं

अभी तक आई खबरों के अनुसार, रूस के कामचाटका में आए भूकंप के बाद कोई बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. अभी तक तेज भूकंप के कारण किसी बड़े जान-माल के नुकसान के बारे में पता नहीं चला है. बता दें कि, कामचटका प्रायद्वीप रूस के सुदूर पूर्व स्थित है. यह करीब 1250 किलोमीटर लंबे भू-भाग में फैला हुआ है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola