हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का बड़ा बयान, कहा- नन और प्रीस्ट तक भी देखते हैं पोर्न

विज्ञापन
पोप फ्रांसिस

रोम: पोर्नोग्राफी से दिल में शैतानियत बसने लगती है। नन और प्रीस्ट तक भी पोर्न देखते हैं। हम सबको मोबाइल से तुरंत इन्हें डिलीट कर देना चाहिए। दुनिया के सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने यह बात कही। पोप फ्रांसिस ने रोम में पढ़ाई कर रहे पादरियों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

अभी पढ़ें – पुतिन ने PM मोदी की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना की, कहा- उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक प्रगति की

 

आगे पोप फ्रांसिस ने अपने संबोधन में लोगों को आगाह करते हुए कहा कि पोर्न देखने की चाह इंसान की पवित्र आत्मा को कमजोर बना देती है। वह बोले सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाना चाहिए लेकिन इस पर जरूरत से ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा वह चाइल्ड पोर्नग्राफी की बात नहीं कर रहे हैं। वह तो नैतिक पतन का संकेत है ही। मेरा मतलब सामान्य पोर्नोग्राफी से है। जो डिजिटल माध्यम से हर जगह उपलब्ध है।

पोप फ्रांसिस ने कहा कि डिजिटल पोर्नोग्राफी के जरिए इंसान के दिल में शैतान आता है। पोप फ्रांसिस ने कहा कि एक साफ दिल जिसमें जीजस रहते हों, वो कभी पोर्न नहीं देखेगा। उन्होंने कहा इस तरह की सभी चीजें फोन से डिलीट कर दीजिए। जिससे तुम्हारे हाथ में प्रलोभन का जरिया ही ना रहे।

अभी पढ़ें – ट्विटर के नए मालिक बने एलन मस्क, CEO पराग अग्रवाल को कंपनी से निकाला

पोप ने कहा कि इस तरह की चीजें इंसान की आत्मा को कमजोर कर देती हैं। इसके अलावा पोप ने खबरों और संगीत को लेकर भी सलाह देते हुए कहा कि जरूरत से ज्यादा खबरें देखने या संगीत सुनने की वजह से इंसान का मन अपने काम से हट जाता है। इसलिए इन सभी चीजों को सीमा में रखना चाहिए।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें