अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर सैन्य टकराव की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले शुरू करने का दबाव बना रहे हैं. हाल ही में सामने आए एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि नेतन्याहू अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान पर तुरंत हमला करने का दबाव बना रहे हैं. वहीं, ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया तो ये जंग लंबी चलेगी.
यह भी पढ़ें: ‘दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया’, ट्रंप ने फिर खुद को बताया ‘हीरो’, किस पर साधा निशाना?
ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई तीखी बातचीत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई. इसमें ईरान के साथ चल रही वार्ता और दोबारा सैन्य कार्रवाई शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई. मामले से संबंधित एक इजरायली और एक अमेरिकी अधिकारी ने मीटिंग में की गई चर्चा का खुलासा किया. मिडटर्म चुनाव के बीच रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से बात करने की पुष्टि की थी. ट्रूथ सोशल मीडिया पर ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू से बहुत अच्छी बातचीत हुई. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ईरान पर संभावित हमले को लेकर कोई फैसला हुआ है या नहीं.
ईरान के साथ बातचीत जारी रखना चाहते हैं ट्रंप
नेतन्याहू के सैन्य कार्रवाई पर जोर देने के बीच ट्रंप फिलहाल कूटनीतिक रास्ता तलाश रहे हैं. ईरानी वार्ताकार लगातार तीसरे दिन रविवार को कतर की राजधानी दोहा में मध्यस्थों के साथ बातचीत कर रहे थे. इससे पहले शुक्रवार को तेहरान में बातचीत हुई थी, जिसके बाद शनिवार को वार्ता दोहा पहुंची. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि कतर के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है और उनका देश कूटनीति के साथ अपनी रक्षा के लिए भी तैयार है. उन्होंने यह भी बताया कि वाशिंगटन के साथ संभावित समझौते के तहत दो दिनों में होर्मुज को फिर से खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा जारी है.
यह भी पढ़ें: US के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसे में 9 लोगों की मौत, टेक्सास से बहामास जा रहा था जेट प्लेन
संबंधित खबरें
LIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
5 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
6 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
18 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
22 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines