PM Modi Egypt Visit: 'आपसे मिलना स्वीट डिश जैसा...', प्रवासी भारतीयों से बोले PM मोदी, मिस्र की पहली यात्रा पर रवाना

PM Modi Egypt Visit, PM Modi concludes US State, Egypt-India News

Pm Modi Egypt Visit

PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा का समापन करते हुए मिस्र के लिए रवाना हो गए। मिस्र में पीएम मोदी दो दिन रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक बहुत ही खास यूएसए यात्रा का समापन, जहां मुझे भारत-यूएसए की दोस्ती को गति देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों और बातचीत में हिस्सा लेने का मौका मिला। हमारे देश और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए हम मिलकर काम करते रहेंगे।

विज्ञापन

अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और शीर्ष भारतीय और अमेरिकी सीईओ से मुलाकात की। उनके आगमन पर व्हाइट हाउस में उनका रेड कार्पेट वेलकम किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन

उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ-साथ प्रथम महिला जिल बिडेन ने व्हाइट हाउस में डिनर के साथ-साथ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस द्वारा राजकीय लंच दिया गया। मिस्र रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत की और अपने विदाई भाषण में इस मुलाकात की तुलना स्वीट डिश यानी मीठे पकवान से की।

विज्ञापन

अल हकीम मस्जिद बिताएंगे आधे घंटे

मिस्र पहुंचने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी वहां के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम करेंगे। प्रधानमंत्री अल-हकीम मस्जिद में लगभग आधा घंटा बिताएंगे। काहिरा में एक ऐतिहासिक और प्रमुख मस्जिद जिसका नाम 16वें फातिमिद खलीफा अल-हकीम द्वि-अम्र अल्लाह (985-1021) के नाम पर रखा गया है। अल-हकीम बी-अम्र अल्लाह की मस्जिद काहिरा में दाऊदी बोहरा समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल है।

प्रथम विश्व युद्ध के सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि

अपने पहले मिस्र दौरे के दौरान पीएम मोदी उन भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हेलियोपोलिस वॉर ग्रेव कब्रिस्तान भी जाएंगे, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र के लिए लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं। राष्ट्रपति अब्देल 2023 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

काफी अहम है पीएम मोदी की ये यात्रा

पीएम मोदी की यह यात्रा महत्वपूर्ण है, क्योंकि मिस्र पारंपरिक रूप से अफ्रीकी महाद्वीप में भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदारों में से एक रहा है। इजिप्टियन सेंट्रल एजेंसी फॉर पब्लिक मोबिलाइजेशन एंड स्टैटिस्टिक्स (CAPMAS) के अनुसार, भारत-मिस्र द्विपक्षीय व्यापार समझौता मार्च 1978 से लागू है और यह मोस्ट फेवर्ड नेशन क्लॉज पर आधारित है।

अप्रैल 2022-दिसंबर 2022 की अवधि में भारत मिस्र का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था। इसके अलावा, भारत और मिस्र द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर संपर्क और सहयोग के लंबे इतिहास पर आधारित एक करीबी राजनीतिक समझ साझा करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ