पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात कंफर्म हो गई है। मोदी सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे। यह मुलाकात बहुत अहम मानी जा रही है। इस मुलाकात पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भी नजर है। दरअसल भारत, रूस और चीन ट्रंप टैरिफ के प्रभाव को कम करने के लिए अपने व्यापार को व्यापक रूप देने पर चर्चा करेंगे।
ये भी पढ़ें: भारत और जापान के बीच व्यापार को लेकर हुआ बड़ा समझौता, ट्रंप के टैरिफ का असर होगा कम
सोमवार को चीन के तियानजिन में होगी मुलाकात
रूस की राजधानी क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने इस मुलाकात को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मोदी और पुतिन दोनों 31 अगस्त से 1 सितंबर तक SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगे। यहां वे पहले SCO बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकात होगी। इस मुलाकात के दौरान चीनी राष्ट्रपति भी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सीक्रेट सुरक्षा ली वापस, 6 महीने पहले ही व्हाइट हाउस ने लिया बड़ा फैसला
फोन पर लगातार हो रही बाद
विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इस साल पीएम मोदी से पहली मुलाकात होगी। हालांकि दोनों फोन पर नियमित रूप से एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। अक्सर दोनों के बीच बातें होती रहती हैं। पिछले कई महीनों में दोनों के बीच कई गंभीर मुद्दों पर बात भी हुई है।
ये भी पढ़ें: ISRO और JAXA के बीच चंद्रयान-5 मिशन को लेकर हुआ समझौता, PM मोदी ने की बड़ी घोषणा
दिसंबर में पुतिन आएंगे भारत
यूरी उशाकोव ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों देश एक-दूसरे की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
10 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
10 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
17 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
19 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
20 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines