ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सीक्रेट सुरक्षा ली वापस, 6 महीने पहले ही व्हाइट हाउस ने लिया बड़ा फैसला

अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा हटा ली गई है। ट्रंप के आदेश के बाद व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी है। 1 सितंबर से उनकी सीक्रेट सर्विस सुरक्षा को समाप्त कर दिया जाएगा।

kamala harris, former Vice President United States, Kamla Harris Secret Service Security, Donald Trump, White House, News24, कमला हैरिस, पूर्व उपराष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका, कमला हैरिस सीक्रेट सर्विस सिक्योरिटी, डोनाल्ड ट्रम्प, व्हाइट हाउस, न्यूज़24

कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विरोधियों को झटका देना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति और 2024 की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा वापस ले ली है। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

रॉयटर्स के हवाले से बताया गया है कि शुक्रवार को व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि पिछले साल जनवरी में पद छोड़ने से पहले तत्कालीन राष्ट्रपति बाइडेन ने कमला हैरिस की सुरक्षा को 1 साल के लिए बढ़ा दिया था। जनवरी 2026 तक कमला हैरिस के पास यह सुरक्षा रहनी थी, लेकिन व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया है कि हैरिस की सीक्रेट सुरक्षा 1 सितंबर से समाप्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन

कानूनी रूप से दी जाएगी सुरक्षा

राष्ट्रपति ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस सुविधा को तत्काल समाप्त करने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस से जारी आदेश के अनुसार, 1 सितंबर, 2025 से हैरिस को केवल वही सुरक्षा मिलेगी जो कानूनी रूप से आवश्यक है। यानी उन्हें कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं मिलेगी। ट्रंप ने यह आदेश ‘मेमोरेंडम फॉर द सेक्रेटरी ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी’ नामक एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से जारी किया। इसमें लिखा है कि ‘हैरिस को कानून में निर्धारित न्यूनतम सुरक्षा ही दी जाए, अतिरिक्त सुविधाएं नहीं।’

ये भी पढ़ें: क्यों खास है पीएम मोदी को तोहफे में मिली दरुमा गुड़िया, क्या हैं इसकी विशेषताएं?

विज्ञापन

क्या है सीक्रेट सर्विस सुरक्षा?

दरअसल सीक्रेट सर्विस अमेरिका की विशेष एजेंसी है जो राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, उनके परिवार और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं की सुरक्षा करती है। आमतौर पर राष्ट्रपति और उनके परिवार को आजीवन सुरक्षा दी जाती है, लेकिन उपराष्ट्रपति को केवल 6 महीने के लिए सुरक्षा दी जाती है। कुछ विशेष मामलों में, जब खतरे का स्तर ज़्यादा माना जाता है, तो राष्ट्रपति अपने विवेक से इस अवधि को बढ़ा सकते हैं। बाइडेन ने भी अपने पद का प्रयोग कर कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा को 1 साल तक बढ़ाया था, लेकिन ट्रंप सरकार ने इसे 6 महीने पहले ही समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

कमला हैरिस की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब यह माना जा रहा है कि ट्रंप सरकार अब उनकी और भी सुविधाओं में कटौती कर सकती है। अमेरिका पूर्व उपराष्ट्रपति को कुछ विशेष सुविधाएं मिलती हैं, उनमें सीक्रेट सर्विस सुरक्षा भी आती है। वहीं पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तरफ से अभी तक इस कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कमला हैरिस ट्रंप सरकार के इस फैसले अपनी प्रतिक्रिया दे सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ