---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

ISRO рдФрд░ JAXA рдХреЗ рдмреАрдЪ рдЪрдВрджреНрд░рдпрд╛рди-5 рдорд┐рд╢рди рдХреЛ рд▓реЗрдХрд░ рд╣реБрдЖ рд╕рдордЭреМрддрд╛, PM рдореЛрджреА рдиреЗ рдХреА рдмрдбрд╝реА рдШреЛрд╖рдгрд╛

рднрд╛рд░рддреАрдп рдЕрдВрддрд░рд┐рдХреНрд╖ рдЕрдиреБрд╕рдВрдзрд╛рди рд╕рдВрдЧрдарди (ISRO) рдЬрд╛рдкрд╛рди рдПрдпрд░реЛрд╕реНрдкреЗрд╕ рдПрдХреНрд╕рдкреНрд▓реЛрд░реЗрд╢рди рдПрдЬреЗрдВрд╕реА рдХреЗ рдмреАрдЪ рд╕рдордЭреМрддрд╛ рд╣реБрдЖ рд╣реИред рдкреАрдПрдо рдореЛрджреА рдиреЗ рд╢реБрдХреНрд░рд╡рд╛рд░ рдХреЛ рдЗрд╕рдХреА рдШреЛрд╖рдгрд╛ рдХреА рд╣реИред рдкреАрдПрдо рдореЛрджреА рдиреЗ рдЯреЛрдХреНрдпреЛ рдореЗрдВ рдЬрд╛рдкрдиреА рдкреАрдПрдо рд╢рд┐рдЧреЗрд░реБ рдЗрд╢рд┐рдмрд╛ рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╡рд╛рд░реНрддрд╛ рдХреЗ рдмрд╛рдж рд╕рдВрдпреБрдХреНрдд рдмреНрд░реАрдлрд┐рдВрдЧ рдХреА рдереАред рдЗрд╕реА рджреМрд░рд╛рди рдкреАрдПрдо рдореЛрджреА рдиреЗ рднрд╛рд░рддреАрдп рдФрд░ рдЬрд╛рдкрд╛рдиреА рдЕрдВрддрд░рд┐рдХреНрд╖ рдПрдЬреЗрдВрд╕рд┐рдпреЛрдВ рдХреЗ рдмреАрдЪ рд╕рдордЭреМрддреЗ рдХреА рдШреЛрд╖рдгрд╛ рдХреА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

चंद्रयान-5 मिशन को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के बीच समझौता हुआ है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि वे इसरो और जाक्सा के बीच समझौते का स्वागत करते हैं। दोनों देशों की साझेदारी पृथ्वी की सीमाओं से भी आगे जा चुकी है। अब दोनों देश चंद्रमा पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

पीएम मोदी ने टोक्यो में जापनी पीएम शिगेरु इशिबा के साथ वार्ता के बाद संयुक्त ब्रीफिंग की थी। इसी दौरान पीएम मोदी ने भारतीय और जापानी अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच समझौते की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब दोनों देश अंतरिक्ष मिशन पर एक साथ मिलकर काम करेंगे। जिससे मानव जाति भी चंद्रमा को करीब से देख सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों देशों के एजेंसी इस पर काम शुरू कर देगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारत और जापान के बीच व्यापार को लेकर हुआ बड़ा समझौता, ट्रंप के टैरिफ का असर होगा कम

क्या है इस मिशन का मकसद?

इस संयुक्त मिशन का मकसद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में जलीय बर्फ की खोज और उसका विश्लेषण करना है। इस मिशन में JAXA द्वारा विकसित एक रोवर और ISRO द्वारा विकसित एक लैंडर शामिल होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सहयोग दोनों देशों के उद्योगों और स्टार्टअप्स को जोड़कर नए अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने इसे प्रयोगशालाओं से लॉन्च पैड तक और अनुसंधान से वास्तविक अनुप्रयोगों तक नवाचार का प्रवाह बताया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जॉर्जिया मेलोनी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, इस वेबसाइट ने अपलोड कीं मशहूर हस्तियों की फोटो

भारत के लिए ‘अंतरिक्ष’ अगला मोर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष भारत के लिए अगला मोर्चा है और चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान आम लोगों के जीवन को भी प्रभावित करता है, चाहे वह कृषि हो, संचार हो या आपदा प्रबंधन। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-जापान का यह संयुक्त प्रयास न केवल वैज्ञानिक सीमाओं को आगे बढ़ाएगा, बल्कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 29, 2025 05:53 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola