---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

भारत और जापान के बीच व्यापार को लेकर हुआ बड़ा समझौता, ट्रंप के टैरिफ का असर होगा कम

पीएम मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में भारत और जापान के 15वे वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमतंडल के बीच व्यापार को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इस समझाैते से दोनों देशों को बहुत लाभ होगा।

---विज्ञापन---

पीएम नरेंद्र मोदी 5 दिवसीय यात्रा के पहले चरण में जापान में हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में भारत और जापान के 15वे वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। माना जा रहा है कि यह समझौता ट्रंप टैरिफ के असर को कम करेगा।

इस समझौते के तहत दोनों देशों ने रक्षा उपकरणों, संयुक्त रक्षा अभ्यासों (मालाबार, जिमेक्स आदि) और 5 लाख लोगों के आदान-प्रदान पर सहमति व्यक्त की। स्वच्छ ऊर्जा के लिए संयुक्त ऋण तंत्र भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स, जहाज निर्माण, परमाणु ऊर्जा और शिक्षा (जैसे आईआईटी बॉम्बे-तोहोकू विश्वविद्यालय सहयोग) में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्यों खास है पीएम मोदी को तोहफे में मिली दरुमा गुड़िया, क्या हैं इसकी विशेषताएं?

जापान के पीएम ने की भारत की तारीफ

पीएम मोदी से मिलने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने कहा कि भारत पूरी दुनिया में अपना एक अलग मुकाम रखता है। वह दुनिया में बदलाव ला रहा है। जापान दुनिया में एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, जो दुनिया के विकास का नेतृत्व भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के संबंध अब और मजबूत हो रहे हैं। हमे अपनी चुनौतियों के समाधान के लिए एक-दूसरे की मदद करनी पड़ेगी। दोनों देशों को एक-दूसरे की ताकत से लाभ होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ISRO और JAXA के बीच चंद्रयान-5 मिशन को लेकर हुआ समझौता, PM मोदी ने की बड़ी घोषणा

जापान और भारत को होगा लाभ

उन्होंने कहा कि जापान और भारत मौलिक मूल्यों को साझा करते हैं और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमें स्वतंत्र और खुली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था आधारित कानून का शासन बनाए रखने की जरूरत है। जापान के पीएम ने कहा कि भारत के साथ कई व्यापारिक समझौते हुए हैं जिससे आगे चलकर दोनों देशों को काफी लाभ होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने क्यों लगाया भारत पर 50% टैरिफ, अमेरिका की इस कंपनी ने किया खुलासा

First published on: Aug 29, 2025 05:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola