Atlas Air Boeing cargo plane emergency landing at Miami International Airport: जापान में हुए प्लेन हादसे और एक प्लेन की खिड़की हवा में खुलने की खबरें आने के बाद अब एक और प्लेन के इंजन में खराबी की खबर आई है। यह एक कार्गो विमान था, जिसके इंजन में खराबी आने की वजह से इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। हाल के दिनों में प्लेन हादसे की घटनाएं बढ़ गईं हैं। यह हादसा अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट से विमान के टेक ऑप के तुरंत बाद हुआ।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है कि एटलस एयर बोइंग कार्गो विमान के इंजन में प्रस्थान के तुरंत बाद खराबी आने की वजह से आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
बताया जा रहा है कि विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई। हादसा गुरुवार रात का है। इसके बाद पायलट ने तुरंत इमर्जेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया और विमान को एयरपोर्ट पर वापस ले आया। आग लगने के तुरंत बाद उसने एयरपोर्ट कंट्रोलर से बात की।
आग लगने के दौरान विमान करीब 11 हजार फीट की उंचाई पर था। विमान के पिछले हिस्से से चिनकारी निकलने लगी। रिकॉर्ड किए गए वीडियो में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। अंधेरा होने की वजह से आग की लपटें बहुत साफ दिखाई दे रहीं थीं। रात 11 बजे के बाद इसे सुरक्षित उतार लिया गया।
बता दें कि इससे पहले अमेरिका जाने वाली एक फ्लाइट को टोकियो भी लौटना पड़ा है। खबरों के मुताबिक एक यात्री ने फ्लाइट में केबिन अटेंडेंट को काट लिया था। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। उसकी उम्र 55 साल थी।
इसके पहले 2 जनवरी को जापान की राजधानी टोकियो के हनेडा एयरपोर्ट पर एक विमान में आग लग गई थी। यह विमान एक कोस्ट गार्ड प्लेन से टकरा गया था। इस हादसे में कोस्ट गार्ड प्लेन में सवार 6 में से 5 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। विमान में 367 यात्री थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया था।
ये भी पढ़ें-नौकरी दिलाने में IIM जैसे बड़े संस्थानों को भी आ रही दिक्कत, आखिर क्या है इसकी वजह?
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
2 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
3 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
7 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
9 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines