जापान में फिर हुआ प्लेन हादसा, एयरपोर्ट के रनवे पर टकराए दो यात्री विमान

Japan Flight Plane Accident: कोरियन एयर की विमान में 289 यात्रियों के होने की बात कही जा रही है। दुर्घटना तब हुई जब विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था। अधिकारियों के मुताबिक विमान जमीन पर बर्फ की वजह से फिसल गया।

Japan planes collided Accident

जापान में प्लेन हादसा

विज्ञापन

Japan airport two planes collided on runway Accident: जापान में एयरपोर्ट पर लैंड करते समय दो विमान एकदूसरे से टकरा गए। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कोरियाई एयर और कैथे पैसिफिक विमान स्थानीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे होक्काइडो के न्यू चिटोज़ हवाई अड्डे पर टकरा गए। बता दें कि होक्काइडो जापान का उत्तरी द्वीप है। टक्कर के बाद दोनों विमानों को नुकसान हुआ है। हादसा 16 जनवरी मंगलवार को हुआ। न्यू चिटोज़ एयरपोर्ट पर कोरियाई एयरलाइन्स का विमान कैथे पैसिफिक एयरवेज के विमान से टकरा गया।

कोई यात्री नहीं था सवार

विज्ञापन

द सन की एक रिपोर्ट में अग्निशमन विभाग के हवाले से बताया गया है कि कैथे पैसिफिक विमान सड़क पर खड़ा था, तभी कोरियाई एयर के एक चलते विमान ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के समय विमान में कोई यात्री सवार नहीं थे। ब्रॉडकास्टर एनएचके के मुताबिक कैथे पैसिफिक ने इसकी पुष्टि की है। साप्पोरो से हांगकांग के लिए उनकी फ्लाइड CX583 थी।

15 दिन में दूसरा प्लेन हादसा

विज्ञापन

वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कैथे पैसिफिक के विमान में टक्कर की वजह से एक बड़ा छेद हो गया। वहीं कोरियाई एयर के विमान की पंख टूट गई। बता दें कि पिछले 15 दिन के अंदर जापान में यह दूसरी प्लेन दुर्घटना है। रनवे पर विमानों के टकराने से अफरातफरी का माहौल हो गया।

बता दें कि दो दिन पहले ही जापान में ही हवा में अचानक एक विमान की खिड़की पर दरार दिखाई दी थी जिस वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। यह विमान बोइंग 737  था। इसके बाद यह विमान वापस लौट गया। इसमें चालक दल के सदस्यों समेत कुल 65 लोग सवार थे। इसके पहले अलास्का एयरलाइंस के विमान का दरवाजा हवा में टूट गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ