हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PIA ने क्रू मेंबर्स की नई ड्रेस की लॉन्च, पाकिस्तानियों ने ही उड़ाया मजाक; बोले - पहले प्लेन तो ठीक कर लो

सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ड्रेस तो बाद में बदल लेते, पहले कम से कम विमानों की हालत तो ठीक कर लेते. वहीं, कई यूजर्स ने एयरलाइन के ऑपरेशन, कस्टमर सर्विस और दूसरी सर्विस को लेकर भी सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
PIA की सर्विसेज को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल. (Image- X/@FaisalYousaf66)

आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने अपने कैबिन क्रू मेंबर्स के लिए नई ड्रेस लॉन्च की है. एयरलाइन के इस ऐलान के बाद पाकिस्तानियों ने ही PIA के इस फैसले का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ड्रेस तो बाद में बदल लेते, पहले कम से कम विमानों की हालत तो ठीक कर लेते. वहीं, कई यूजर्स ने एयरलाइन के ऑपरेशन, कस्टमर सर्विस और दूसरी सर्विस को लेकर भी सवाल उठाए हैं.

PIA ने क्रू मेंबर्स की नई ड्रेस का ऐलान करते हुए बताया कि 16 सितंबर को नौ पाकिस्तानी डिजाइनरों ने नई यूनिफॉर्म के लिए अपने आइडिया दिखाए. PIA ने इस शोकेस का एक वीडियो शेयर करते हुआ कहा कि डिजाइनरों ने ‘फैशन, फंक्शनैलिटी, आइडेंटिटी और परपज’ को मिलाकर एयरलाइन की भविष्य की ड्रेस के लिए अपनी सोच को हकीकत का रूप दिया है.

एयरलाइंस के इस ऐलान के बाद पाकिस्तानियों ने उसकी ड्रेस की ओर ध्यान देने की बजाय उसकी सर्विसेज को लेकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि PIA नई ड्रेस पर ध्यान देने की बजाय विमानों की हालत, काम करने का तरीका और दी जाने वाली सर्विसेज में सुधार क्यों नहीं किया गया.

विज्ञापन

कैसे उड़ रहा मजाक?

एक यूजर ने लिखा, ‘सिस्टम, विमानों, सर्विस और सबसे जरूरी चीज रेपुटेशन को बेहतर बनाने पर ज्यादा मेहनत करनी चाहिए थी.’ एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘PIA को नई ड्रेस की जरूरत नहीं है. इसे एक नई ऑपरेशन टीम, अकाउंटेबिलिटी, कस्टमर सर्विस और ऐसी इन-फ्लाइट सर्विस की जरूरत है जो सजा जैसी न लगे. नए कपड़े खराब कामकाज को ठीक नहीं कर सकते.’

ऐसे ही एक यूजर ने नई ड्रेस लॉन्च करने के फैसले पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वाह! समय, पैसे और संसाधनों की कितनी जबरदस्त बर्बादी है. जब PIA सच में बहुत अच्छी थी, तब वे ऐसे बेवकूफी भरे इवेंट्स पर एक रुपया भी खर्च नहीं करते थे. डिजाइनर एयरलाइन को नहीं बचा पाएंगे. ईमानदारी, कड़ी मेहनत और काबिलियत ही इसे बचाएगी.’

विज्ञापन

‘तस्करी रोकें, अच्छी इमेज बनाएं’

वहीं, एक यूजर ने लिखा है, ‘आपको क्या लगता है कि नई यूनिफॉर्म लॉन्च करने से हम PIA में सफर करेंगे? प्लीज स्टाफ को ट्रेनिंग दें, हवाई जहाजों का रखरखाव करें और समय की पाबंदी का ध्यान रखें. तस्करी रोककर और साफ-सुथरा, सुखद सफर का अनुभव देकर अपनी इमेज बनाएं. हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि एयर होस्टेस क्या पहन रही हैं.’

एक और यूजर ने लिखा है कि नई यूनिफॉर्म तो बाद की बात है! आपको हवाई जहाज की सुविधाओं, क्रू की कस्टमर सर्विस और समय की पाबंदी पर काम करने की जरूरत है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola