हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वेनेजुएला के बाद अब फिलीपींस में आया जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती

दक्षिणी फिलीपींस में इसी महीने की शुरुआत में एक बेहद शक्तिशाली भूकंप आया था. उस आपदा में मिंडानाओ के कई हिस्सों में व्यापक तबाही हुई थी.

विज्ञापन

दक्षिणी फिलीपींस में शुक्रवार भूकंप के तेज और शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है. राहत की बात यह है कि भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन की ओर से सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

यह भूकंप इसलिए भी डराने वाला है क्योंकि तीन हफ्ते से भी कम समय पहले इसी क्षेत्र में आए एक भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें : भूकंप की भविष्यवाणी क्यों संभव नहीं? सुनामी-तूफान और बारिश का अलर्ट पहले ही दे देते हैं वैज्ञानिक, जानें इसके पीछे का साइंस

विज्ञापन

धरती से 65 किमी नीचे था केंद्र

USGS के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 7:42 बजे आया. इसका केंद्र दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ पर स्थित सारांगानी शहर से करीब 21 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था. भूकंप की गहराई जमीन से करीब 65.7 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. गहराई अधिक होने के कारण झटके दूर तक महसूस किए गए.

नुकसान का आकलन जारी

भूकंप के तुरंत बाद किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है. हालांकि, स्थानीय अधिकारी और आपदा प्रबंधन टीमें प्रभावित इलाकों में इसके प्रभाव और नुकसान का आकलन कर रही हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : फोन देगा भूकंप आने का अलर्ट, तुरंत ऑन करें ये सेटिंग्स; वेनेजुएला में अचानक आई आपदा ने मचाई भीषण तबाही

इसी महीने आ चुकी है बड़ी आफत

दक्षिणी फिलीपींस में इसी महीने की शुरुआत में एक बेहद शक्तिशाली भूकंप आया था. उस आपदा में मिंडानाओ के कई हिस्सों में व्यापक तबाही हुई थी, कई इमारतें ढह गई थीं और 80 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. लोग अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि इस नए झटके ने स्थानीय निवासियों में एक बार फिर दहशत पैदा कर दी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Google ने कैसे की भूकंप की भविष्यवाणी! वेनेजुएला में Earthquake आने से कुछ सेकेंड पहले भेजा था अलर्ट

आखिर फिलीपींस में क्यों आते हैं इतने भूकंप?

फिलीपींस भौगोलिक रूप से प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है. यह दुनिया का सबसे सक्रिय भूकंपीय और ज्वालामुखीय बेल्ट है. इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेटों में लगातार होने वाली हलचल के कारण फिलीपींस में भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाएं बेहद आम हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola