'मुहाजिरों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाइए...', पाकिस्तानी नेता ने पीएम मोदी से किया अनुरोध

पाकिस्तान के निर्वासित नेता अल्ताफ हुसैन ने मुहाजिरों के उत्पीड़न को लेकर पीएम मोदी से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बलोच की तरह ही मुहाजिरों के उत्पीड़न का मुद्दा अंर्तराष्ट्रीय मंचों पर उठाए।

Altaf Hussain on PM Modi

Altaf Hussain

विज्ञापन

पाकिस्तान के निर्वासित नेता और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के फाउंडर अल्ताफ हुसैन ने पीएम मोदी से मदद की मांग की है। हुसैन ने पीएम मोदी से अनुरोध करते हुए कहा कि वे बंटवारे के बाद भारत से आकर पाकिस्तान में बसने वाले उर्दू बोलने वाले शरणार्थियों यानी मुहाजिरों के उत्पीड़न का मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाएं। उन्होंने ये अपील लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में की।

पीएम मोदी ने बलोच लोगों का किया सपोर्ट

अल्ताफ हुसैन ने कहा कि भारत के पीएम मोदी ने बलोच लोगों का समर्थन किया है। अल्ताफ ने पीएम के इस कदम को साहसी और नैतिक रूप से सराहनीय कदम बताया। बचोच की तरह ही उन्होंने मुहाजिरों के उत्पीड़न का मुद्दा अंर्तराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की अपील की। पाकिस्तान के इस निर्वासित नेता ने मुहाजिर समुदाय के लिए इसी तरह के समर्थन की आवाज उठाने का अनुरोध किया।

Advertisment

हजारों लोगों को कर दिया गायब

अल्ताफ ने आगे कहा कि मुहाजिरों का पिछले काफी समय से उत्पीड़न और भेदभाव किया जा रहा है। जो पूरी तरह से स्टेट स्पाॅन्सर है। पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों ने कभी भी मुहाजिरों को देश के वैध नागरिकों के तौर पर स्वीकार नहीं किया। अब तक मुहाजिरों पर की गई सैन्य कार्रवाई में 25000 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं हजारों लोगों को गायब कर दिया गया है।

मुझे बताया भारत का एजेंट

निर्वासित नेता ने कहा कि अमेरिका में पाकिस्तानी काॅन्सुल जनरल आफताब चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो भी दिखाया जिसमें अल्ताफ और हमारे संगठन को एमक्यूएम को भारत का एजेंट दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय समुदायों के सामने हमारे उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हैं तो हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा हो सकेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ