'पुतिन आग से खेल रहे हैं...', रूस-यूक्रेन वाॅर को लेकर भड़के ट्रंप की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी प्रेसीडेंट पुतिन से काफी नाराज हैं। उन्होंने यूक्रेन पर ताजा हमले के बाद कहा कि वे आग से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं नहीं होता तो रूस के साथ बुरी चीजें बहुत पहले ही हो चुकी होती।

Trump on Russia Ukraine war

Trump on Russia Ukraine war

विज्ञापन

रूस और यूक्रेन का युद्ध चौथे साल में प्रवेश कर चुका है। अभी जंग खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि पुतिन को ये अहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता तो रूस में बहुत बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होतीं मेरा मतलब बुरी चीजें। वो आग से खेल रहे हैं।

सोशल मीडिया के जरिए कहीं ये बात

ट्रंप ने ये बातें सोशल मीडिया के जरिए कही। ट्रंप ने ये टिप्पणी हाल ही में रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमलों के बाद की है। 2022 में जंग शुरू होने के बाद से ही रूस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बता दें कि रूस की ओर से दावा किया कि यूक्रेन ने प्रेसीडेंट पुतिन के हेलिकाॅप्टर को टारगेट किया था। इससे पहले भी ट्रंप युद्ध को लेकर बयानबाजी कर चुके हैं। पुतिन को लेकर निराशा जाहिर करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे बेवजह लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Advertisment

रूस ने कुर्स्क से यूक्रेनी सेना को खदेड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैं सिर्फ सैनिकों की नहीं लोगों की बात भी कर रहा हूं। बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइलें और ड्रोन दागे जा रहे हैं। मैंने हमेशा कहा कि वो यूक्रेन का सिर्फ एक टूकड़ा नहीं बल्कि पूरा यूक्रेन चाहते हैं। उधर रूस ने दावा किया है कि उसने बफर जोन बढ़ा दिया है। साथ ही कुर्स्क से यूक्रेनी सेना को पूरी तरह से खदेड़ दिया है। इसके अलावा रूसी जेट ने सैनिकों के लिए आगे का रास्ता तैयार किया है।

जेलेंस्की ने नाटो से गुहार लगाकर आखिरी दांव खेला है। अब अगर नाटो फ्रंटलाइन पर आकर रूस से टकराता है तभी जेलेंस्की बच सकते हैं। बता दें कि पुतिन ने जून में ही यूक्रेन के संपूर्ण खात्मे का फरमान जारी कर दिया है। जेलेंस्की युद्धविराम के लिए सहमत होते हैं तो इस तबाही को टाला जा सकता है। हालांकि अब तक जेलेंस्की ने वही किया, जो पुतिन चाहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ