3 लड़के, 2 लड़कियां... पाकिस्तान में एक बार में महिला ने दिया 5 बच्चों को जन्म

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में एक प्राइवेट अस्पताल में महिला ने एकसाथ 5 बच्चों को जन्म दिया। ये सभी बच्चे प्रीमैच्योर हुए थे और कम वजन के भी थे, जिस कारण 2 की मौत हो गई।

Source-freepik

Pakistan News: पाकिस्तान के शहर कराची के बल्दिया टाउन में एक प्राइवेट अस्पताल में बीते मंगलवार को अचानक भावनाओं का सैलाब और हैरान कर देने वाली स्थिति एक साथ पैदा हो गई, जब एक महिला ने एक साथ 1 नहीं पांच-पांच बच्चों को जन्म दिया। यह अनोखी और दुर्लभ प्रेग्नेंसी डिलीवरी का मामला है, जिसमें कुछ घंटों की खुशी एकदम से मातम में तब्दील हो गई। दरअसल, बच्चे प्रीमैच्योर हुए थे, जिस कारण दो बच्चों ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

सिजेरियन से हुए बच्चे

कराची में 5 बच्चों की मां बनी महिला का नाम अदनान शेख बताया जा रहा है। प्राइवेट वेबसाइट के मुताबिक, अदनान बल्दिया कस्बे की निवासी हैं। अस्पताल सूत्रों की मानें तो महिला की डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा की गई थी, जिसमें 3 लड़के और दो लड़कियां पैदा हुईं थीं। अस्पताल द्वारा बताया गया कि सभी नवजात शिशु प्रीमैच्योर पैदा हुए थे। समय से पहले पैदा होने की वजह से सभी बच्चों का वजन बहुत कम था। बच्चे बहुत कमजोर थे इसलिए, उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। हालांकि, सभी बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, मगर इसके बावजूद दो बच्चों की जान चली गई थी।

विज्ञापन

अन्य बच्चों की भी हालत नाजुक

बच्चों के परिजनों ने बताया है कि पैदा हुए बाकी 3 नवजात भी जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। इन्हें अबतक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि ऐसे मामलों में बच्चों और मां दोनों की जिंदगी खतरे में होती है। ये गंभीर स्थिति दुर्लभ होती है और अक्सर इसमें बच्चों के कुपोषित होने की स्थिति रहती है। बच्चे मां के गर्भ में विकसित नहीं हो पाते हैं। वहीं, बच्चों के चाचा ने जानकारी दी है कि दोनों बच्चों की हालत बेहद नाजुक थी और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। अब उनका अंतिम संस्कार जल्द ही किया जाएगा।

विज्ञापन

क्यों पैदा हुई ऐसी स्थिति?

प्रीमैच्योर स्थिति में बच्चे के कई अंग पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं। इस वजह से उनके फेफड़े सही से विकसित नहीं हो पाते हैं। इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। बच्चों का वजन भी कम होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ