कौन हैं रिचर्ड ग्रेनेल? डोनाल्ड ट्रंप से कनेक्शन, इमरान खान की रिहाई के लिए 'जुगाड़' लगा रहे बेटे

Who is Richard Grenell: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई के लिए उनके बेटे जोर लगा रहे हैं। वह अमेरिकी राजनयिक रिचर्ड ग्रेनेल से मिले हैं। इमरान खान 2 साल से भी ज्यादा समय से जेल में बंद हैं।

Richard Grenell

रिचर्ड ग्रेनेल

Who is Richard Grenell: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में करीब 2 साल से बंद हैं। उन्हें 9 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इमरान खान पर अल-कादिर ट्रस्ट के संबंध में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। करप्शन के एक मामले में उन्हें जनवरी 2025 में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) 5 अगस्त से विरोध-प्रदर्शन भी करेगी। हाल ही में इमरान खान ने कहा था कि उन्हें कुछ हुआ तो आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे। इमरान खान को जान का खतरा है और वह अब रिहाई के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुगाड़ लगाने लगे हैं। दरअसल, इमरान खान की रिहाई के लिए उनके बेटे सुलेमान ईसा और कासिम खान कोशिश में जुटे हैं। वे हाल ही में रिचर्ड ग्रेनेल से मिले हैं। आइए जानते हैं कौन हैं रिचर्ड ग्रेनेल, जिनसे इमरान खान की रिहाई की गुहार लगाई जा रही है। उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक उत्पीड़न बताया गया है।

विज्ञापन

कौन हैं रिचर्ड ग्रेनेल 

रिचर्ड ग्रेनेल डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी हैं। वह विशेष मिशनों के लिए विशेष राष्ट्रपति दूत के रूप में कार्य कर रहे हैं। अमेरिकी राजनयिक ग्रेनेल ने सार्वजनिक अधिकारी और जनसंपर्क सलाहकार के तौर पर काम किया है। ग्रेनेल रिपब्लिकन पार्टी के मेंबर भी हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व कार्यकाल के दौरान वह 2020 में नेशनल इंटेलीजेंस डायरेक्टर (DNI) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कई देशों में वह अमेरिका के राजदूत के रूप में और विशेष राष्ट्रपति दूत के रूप में काम कर चुके हैं। जॉर्ज बुश प्रशासन के दौरान वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन

राजनीति से प्रेरित आरोप

इमरान खान के बेटों से मिलने के बाद रिचर्ड ग्रेनेल ने एक्स पर लिखा कि दुनियाभर में लाखों लोग राजनीतिक उत्पीड़न से तंग हैं। उनसे मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इमरान खान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मदद दिलाने की कोशिश की जा सकती है। इमरान ने अपने ऊपर लगे 100 से ज्यादा आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। ग्रेनेल ने इससे पहले इमरान खान के ट्रंप प्रशासन से बेहतर संबंध बताए थे।

विज्ञापन

क्या है इमरान के बेटों का दावा

इमरान के बेटों ने दावा किया है कि उन्हें डेथ सेल में रखा गया है। जहां इमरान की हालत बदतर होती जा रही है। इस सेल में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। बता दें कि इमरान खान पर इंटरनेशनल विजिट के दौरान राज्य उपहारों को खरीदने और बेचने का आरोप है। इसके साथ ही उनपर कई अन्य मामले भी चल रहे हैं। जिसमें वे सजा काट रहे हैं और उनकी रिहाई की उम्मीद बेहद कम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ