आसिम मुनीर के कंट्रोल में अब पाकिस्तान की जल-थल और वायु सेना, जानें कितनी है PAK के पहले CDF की पावर?

asim

Pakistan First CDF: पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर मेहरबान शहबाज सरकार ने अब उनकी ताकत में बड़ा इजाफा करते हुए नया पद सौंपा है. पाकिस्तान ने आसिम मुनीर को अब देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (CDF) नियुक्त किया है. ये वही पद है जो भारत में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जरनल अनिल चौहान को दिया गया है. पाकिस्तान के नए सीडीएफ आसिम मुनीर के कंट्रोल में अब पाकिस्तान की तीनों सेनाओं, जल-थल और वायु सेना का कंट्रोल आ गया है. मई में ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान सरकार को भी महसूस हुआ कि उसे भी तीनों सेनाओं में तालमेल स्थापित करने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (CDF) की जरूरत है.

विज्ञापन

संविधान में संशोधन के बाद मिली ये ताकत

बीते दिनों पाकिस्तान संसद के उच्च सदन सीनेट में संविधान के विवादास्पद 27वें संशोधन बिल को पेश किया गया, जिसे शहबाज सरकार ने बड़ी आसानी से पास करा लिया. बिल में संशोधन के बाद ही सैयद आसिम मुनीर को पांच साल के लिए पाकिस्तान की तीनों सेनाओं का प्रमुख नियुक्त कर दिया गया है. 1 नवंबर को सीनेट द्वारा पारित इन संशोधनों ने तीनों सेनाओं में सबसे सीनियर पद ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के अध्यक्ष के पद को समाप्त कर दिया. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने 1976 में इस पद का सृजन कराया था.

विज्ञापन

‘पाकिस्तान का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति’


पाकिस्तान के जाने-माने रक्षा विश्लेषक और रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल नईम खालिद लोधी के अनुसार, ‘फील्ड मार्शल असीम मुनीर पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन गए हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘राजनेता उन्हें और भी शक्तिशाली बनाने के लिए जिम्मेदार हैं. अपने थोड़े से फायदे के लिए राजनेताओं ने पाकिस्तान के भविष्य को दांव पर लगा दिया है.’ वहीं, साउथ एशिया के एक्सपर्ट और राइटर शुजा नवाज के मुताबिक, राजनेताओं ने अपनी बीमा पॉलिसी को अपग्रेड कर लिया है. मुनीर का पांच साल का कार्यकाल उनके कार्यकाल से अधिक समय तक चलेगा और चुनाव आने पर वे उनके समर्थन की उम्मीद करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ