पाकिस्तान में अपने ही बच्चों के कातिल बने मां-बाप, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

Parents Killed Own Kids: पाकिस्तान के झेलम से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां माता-पिता ने अपने ही दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि इनमें एक 8 साल की बेटी और 9 महीने के बच्चे (लड़का) की हत्या की गई है.

pakistan news

pakistan news

Parents Killed Own Kids: पाकिस्तान में माता-पिता बने अपने ही बच्चों के कातिल बन गए हैं. यह घटना झेलम की है जहां मां-बाप ने अपने ही बच्चों की गला घोंटकर जान ले ली है. दंपत्ति के 1 आठ साल की बेटी थी और 9 महीने का बेटा था. हत्या पिता ने की थी जिसमें मां ने भी उसका समर्थन किया था. मगर पुलिस की शुरुआती जांच में बताया गया है कि पिता ने बच्चों की हत्या का आरोप मां पर लगा दिया है.

विज्ञापन

बाप ने लगाया मां पर आरोप!

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जांचों में हत्या का आरोपी पिता है लेकिन पिता ने मां पर बच्चों की जान लेने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस अभी भी जांच कर रही है और सबूतों को इकट्ठा कर रही है. यह परिवार ईसाई समुदाय का था.

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को खेवड़ा अस्पताल ले जाया गया है जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा. वहीं, पिता का नाम कैसर गौरी बताया जा रहा है जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन है. बच्चों की मां का नाम सोनिया बताया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ