'अल्लाह ने मुझे रक्षक बनाया…', इंडियन आर्मी से हारने वाले असीम मुनीर बोले- मैं शहादत चाहता हूं

Asim Munir: पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी देखने को मिलती है। ऑपरेशन सिंदूर में शिकस्त मिलने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसके बाद से ही वह अपनी जीत का झूठा गुणगान करता घूम रहा है। हाल ही में असीम मुनीर ने खुद को अल्लाह का बनाया हुआ रक्षक बताया है।

Asim Munir

Photo Credit- X

विज्ञापन

Asim Munir: पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद असीम मुनीर को चीफ मार्शल बना दिया गया। मुनीर ने अमेरिका में एक प्रोग्राम के दौरान इस बात को कबूला था। उन्होंने कहा था कि कोई पूछेगा कि इस संघर्ष में किसे जीत मिली, तो हम यही कहेंगे कि चीफ मार्शल बना दिया गया, तो समझ लीजिए किसे जीत मिली होगी। इसके बाद अब फिर से मुनीर के बयान सामने आए हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने भारत को लेकर नही बल्कि खुद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे अल्लाह ने रक्षक बनाकर भेजा है।

राजनीति में नहीं है दिलचस्पी- मुनीर

असीम मुनीर बेल्जियम के ब्रुसेल्स में एक बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खुद की रुचि के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मुझे राजनीति में जाने का कोई शौक नहीं है। मुझे तो अल्लाह ने रक्षक बनाकर भेजा है।’ उन्होंने कहा कि ‘मैं सेना का एक सिपाही हूं, जिसकी सबसे बड़ी ख्वाहिश केवल शहादत ही है।’ चीफ मार्शल का ओहदा पाकर खुश होने वाले मुनीर का कहना है कि उन्हें किसी भी बड़े ओहदे का कोई लालच नहीं है।

Advertisment

भारत और अफगानिस्तान को मुनीर की धमकी

भारत को लगातार गीदड़भभकी देने के बाद असीम मुनीर ने फिर से बयान दिया है। उन्होंने भारत पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि ‘भारत प्रॉक्सी वॉर के जरिए पाकिस्तान की शांति खत्म करने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही ऐसी गीदड़भभकी मुनीर ने अफगानिस्तान को भी दी है। साथ ही उन्होंने खुद के पाकिस्तान की राजनीति में आने पर कहा कि ‘ये सरासर गलत खबरें हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को हटाया जा रहा है। मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।

पाकिस्तान का उतरेगा कर्ज

असीम मुनीर ने पाकिस्तान का कर्ज उतारने को लेकर प्लान बताया। उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान के पास मिनरल्स का खजाना है। इसके इस्तेमाल से हम पाकिस्तान का कर्ज उतार सकते हैं।’ इसके अलावा, मुनीर ने विदेश नीति पर भी बात कही। उन्होंने कहा कि ‘हम अमेरिका और चीन के बीच संतुलन बनाकर चलने वाले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ