'वो सूट पहने ओसामा बिन लादेन हैं…', भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी देकर चौतरफा घिरे असीम मुनीर

Michael Rubin on Asim Munir: असीम मुनीर अपनी धमकियों के चलते घिरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले कई दिनों में भारत समेत पूरी दुनिया को धमकियां दी हैं। न्यूक्लियर की धमकी पर अब पेंटागन के पूर्व अधिकारी का बयान सामने आया है। उन्होंने मुनीर की तुलना लादेन से कर दी है।

Michael Rubin America ASim

Photo Credit- X

Michael Rubin on Asim Munir: ऑपरेशन सिंदूर में मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसका असर पाकिस्तान के नेताओं के ताजा बयानों में देखा जा सकता है। दो दिन पहले असीम मुनीर ने अपने प्रमोशन मिलने को जीत से जोड़ा। इस दौरान मुनीर ने न्यूक्लियर हमले की भी धमकी दी। इस धमकी के बाद वह हर तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं। फील्ड मार्शल की धमकी के बाद पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन का बयान सामने आया। उन्होंने मुनीर की जबान को ओसामा बिन लादेन की जबान बताते हुए कहा कि ‘वह सूट पहनने वाले ओसामा बिन लादेन हैं।’

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप को बताया खरीद-फरोख्त का आदी

पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने ट्रंप और आसिम मुनीर को लेकर बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने मुनीर को सूट पहने ओसामा बिन लादेन बताया। रुबिन ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान आधी दुनिया को परमाणु हथियारों की धमकी दे रहा है। अब वक्त आ गया है कि अमेरिका दूसरी नीतियों पर भी विचार करे। उन्होंने ये भी कहा कि ‘मुनीर अमेरिका से दुनिया को इस तरह की धमकियां दे रहे थे। उनको तभी देश से बाहर निकाल देना चाहिए था।

विज्ञापन

मुनीर का कैंसिल हो वीजा

माइकल रुबिन ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ है। वहीं, असीम मुनीर ओसामा बिन लादेन की तरह ही हैं। उन्होंने मुनीर की भाषा को अराजकता फैलाने वाला बताया। जब वो इस तरह ही भाषा बोल रहे थे, तभी उनको अमेरिका से बाहर निकाल देना चाहिए था। साथ ही उनका अमेरिकी वीजा भी कैंसिल किया जाना चाहिए। इसके अलावा, ब्रिटिश राजनीतिक टिप्पणीकार और लेखक डेविड वेंस ने भी असीम मुनीर के बयानों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह परमाणु हथियारों की धमकी देता रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ