पाकिस्तानी जेल में इन 2 चीजों से ज्यादा परेशान हैं Imran Khan, वकील से बोले- मुझे कहीं और कराओ शिफ्ट
Edited By Bhola Sharma

Imran Khan
Edited By Bhola Sharma

Imran Khan
Imran Khan: पाकिस्तान में क्रिकेटर से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने वाले इमरान खान ने कभी नहीं सोचा होगा कि उन्हें काल कोठरी में रात बितानी पड़ेगी। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें तीन साल की सजा हुईहै। जेल में बंद इमरान खान ने अपने वकीलों से उन्हें अटक जेल से बाहर निकालने की गुहार लगाई है। खान के वकीलों ने कहा कि 70 वर्षीय इमरान खान ऐसी कोठरी में रखे गए हैं, जहां रहना चाहते जो दिन में मक्खियों और रात में कीड़ों से भरी रहती है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान पंजाब प्रांत की अटक जेल में बंद हैं। सोमवार को अटक जेल से रावलपिंडी की हाई सिक्योरिटी वाली अदियाला जेल में ट्रांसफर किए जाने के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। याचिका में हाईकोर्ट से यह भी अनुरोध किया गया कि उन्हें ऐसी जेल में भेजा जाए जहां ए कैटेगरी की सुविधाएं उपलब्ध हों। साथ ही कहा गया कि उनके परिवार, वकीलों और डॉ. फैसल सुल्तान को उनसे मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए।

imran khan
डॉन एजेंसी ने अटक जेल के सूत्रों के अनुसार बताया इमरान खान ने जेल में अपने वकील से मुलाकात के दौरान कहा कि उन्हें जेल से बाहर निकालो। मैं जेल में नहीं रहना चाहता, मुझे यहां से बाहर ले जाओ।
वकील नईम हैदर पंजोथा ने जेल में इमरान खान से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें परेशान करने वाली कोठरी में रखा गया है। उन्हें सी-क्लास जेल सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
दरअसल, इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट द्वारा तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद शनिवार को इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था। इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने अपने 2018 से 2022 के कार्यकाल का दुरुपयोग सरकारी कब्जे में मौजूद उपहारों को खरीदने और बेचने के लिए किया। उपहार विदेश यात्राओं के दौरान प्राप्त हुए थे और जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये से अधिक थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: