---विज्ञापन---

दुनिया

पाकिस्तान : डॉक्टर और मोटर मैकेनिक ने निकाल ली 328 लोगों की किडनी, एक करोड़ की एक बेची

Organ trafficking: पाकिस्तान में इन दिनों भुखमरी जैसे हालात हैं, और लोग गरीबी से परेशान हैं। मीडिया में ऐसी खबरों को हम लगातार देख रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान (Pakistan) से एक परेशान करने वाली खबर आई है। पाकिस्तान में पुलिस (Police) ने एक बड़े अंग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यहां एक डॉक्टर […]

Organ trafficking: पाकिस्तान में इन दिनों भुखमरी जैसे हालात हैं, और लोग गरीबी से परेशान हैं। मीडिया में ऐसी खबरों को हम लगातार देख रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान (Pakistan) से एक परेशान करने वाली खबर आई है। पाकिस्तान में पुलिस (Police) ने एक बड़े अंग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यहां एक डॉक्टर और एक मोटर मैकेनिक अंग तस्करी कर रहे थे। इन लोगों ने 328 अवैध किडनी प्रत्यारोपण किए थे। पुलिस जांच के अनुसार, फवाद मुख्तार डॉक्टर को इस तरह के आरोप में पहले पांच बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोप है कि ये डॉक्टर अस्पताल में आने वाले गरीब लोगों को लालच देकर उनकी किडनी निकाल लेता था। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि कई बार मरीज की जानकारी के बिना निजी घरों में प्रत्यारोपण किया जाता था और प्रत्येक किडनी 10 मिलियन रुपये ($35,000) तक में बेची जाती थी। पुलिस ने मीडिया को बताया है कि गरीबों की किडनियां निकालकर विदेशों में तीस लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए में बेची गईं। तस्करों के गिरोह के सरगना फवाद मुख्तार पर 328 से ज्यादा किडनी निकालने का आरोप लगा है। फवाद मुख्तार को पहले भी कदाचार के आरोप में पांच बार गिरफ्तार किया गया था, लेकिन हर बार वह जमानत हासिल करने में कामयाब हो जाता था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Nobel Prize 2023: पियरे एगोस्टिनी, फ़ेरेन्क क्रॉस्ज़ और ऐनी एल’हुइलियर को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार

पुलिस ने आठ तस्करों को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान पुलिस ने इस तस्कर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि ये अमीरों को किडनी बेचते थे और बदले में उनसे मोटी रकम वसूलते थे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि तस्करों का यह गिरोह पूर्वी पंजाब प्रांत के साथ-साथ पीओके में भी सक्रिय है। बड़ी बात यह है किकिडनी निकाले जाने के चलते तीन लोगों की मौत भी हो गई।

---विज्ञापन---

अस्पतालों में गरीबों को लालच देते थे तस्कर

पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि किडनी लोगों के निजी घरों में ही निकाली गई हैं। लोगों को किडनी निकालने के बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी जाती थी। खुलासा यह भी हुआ है कि सरगना मुख्तार को इस मामले में एक कार मैकेनिक ने मदद की थी। वह अस्पतालों में जाकर गरीब लोगों को लुभाता था। इसी साल जनवरी में पंजाब पुलिस ने एक और अंग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस गिरोह ने लापता 14 साल के एक बच्चे की किडनी निकाल ली थी।

यह भी पढ़ें: ’20 साल से हर रात मेरे साथ भूत सोया’, महिला ने किया दावा, बताया कैसे हुआ ब्रेकअप

---विज्ञापन---
First published on: Oct 03, 2023 07:06 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola