पाकिस्तानी जनरल की 'सड़क छाप' जुबान, भारत को दी गीदड़ भभकी - कहीं से भी आ जाइए, मजा न चखाया तो पैसे वापस

भारत को गीदड़ भभकी देने वाला पाकिस्तानी सेना का वही जनरल है, जिसकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार को आंख मारने पर खूब आलोचना हुई थी.

Pakistan General

पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल

पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी आंतरिक बदहाली से ध्यान भटकाने के लिए एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलने पर उतर आया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने ‘सड़क छाप’ भाषा का इस्तेमाल करते हुए भारत को गीदड़ भभकी दी है. सीमा पार से केवल जुबानी हमले ही नहीं हो रहे, बल्कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी भी ‘गजवा-ए-हिंद’ का नारा लगाकर सीधे पीएम मोदी और भारतीय नेताओं को निशाना बनाने की धमकी दे रहे हैं. इससे अलावा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अब भारत के बच्चों से जासूसी का काम भी करवा रही है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के डायरेक्टर जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक बार फिर काबुल के साथ इस्लामाबाद की चल रही जंग को भारत से जोड़कर बयान दिया है. अहमद शरीफ चौधरी वही शख्स हैं, जिनकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार को आंख मारने पर खूब आलोचना हुई थी. चौधरी ने एक बार फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं. भारत को गीदड़ भभकी देते हुए चौधरी ने कहा कि ‘मजा ना कराया तो पैसे वापस.’ ऐसी भाषा का इस्तेमाल अकसर विरोधियों को उकसाने के लिए किया जाता है.

विज्ञापन

चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं, ‘साल 2026 कैसा होगा, यह इस पर निर्भर करेगा कि हम कहां खड़े हैं और कैसे रिएक्ट करते हैं. हमारे विरोधी की मंशा स्पष्ट है. भारत आपके अस्तित्व को स्वीकार नहीं करेगा. वह कह रहा है कि मेरे दुश्मन का दुश्मन मेरा दोस्त है.’

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा, ‘हमारी तकदीर हमारे हाथ में है. हमारा सियासी और सैन्य नेतृत्व पूरी तरह से क्लियर हैं. हम हमेशा कहते हैं कि पाकिस्तान एक अल्लाह का तोहफा है, इसमें अल्लाह की बड़ी बरकत है. जो भी तुम करना चाहते तो कर लो. आप जहां से भी आना चाहें, दाएं या बाएं, आ जाइए. अकेले आ जाइए या किसी के साथ मिलकर आ जाइए. एक बार मजा ना करा दिया तो पैसे वापस.’

बता दें, इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ सहित वरिष्ठ नेतृत्व ने आरोप लगाया था कि अफगानिस्तान, नई दिल्ली और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रच रहा है.

विज्ञापन

‘चाइल्ड स्पाई’ का सहारा

‘व्हाइट कॉलर’ टेररिज्म के बाद पाकिस्तान अब वह भारत के बच्चों से जासूसी करवा रहा है. जासूसी के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने पूरा नेटवर्क तैयार किया है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी नाबालिग बच्चों को अपने जाल में फंसा रही है. इसके बाद इनका ऑनलाइन ब्रेनवाश किया जाता है और पाकिस्तान के लिए काम करने के लिए बोला जाता है. भारत के 37 से ज्यादा नाबालिग बच्चे सुरक्षा जांच के घेरे में हैं. इनमें से 12 बच्चे पंजाब और हरियाणा से हैं और 25 जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं. खुलासा हुआ है कि आईएसआई 14 से 17 साल की उम्र के बच्चों को अपने जाल में फंसा रही है. इन बच्चों से भारतीय सुरक्षा बलों से जुड़े वीडियोज और फोटोज मंगवाए जाते हैं.

विज्ञापन

लश्कर-ए-तैयबा ने उगला जहर

लश्कर-ए-तैयबा के बहावलपुर चीफ सैफुल्ला सैफ ने खुले मंच से भारत को एक बार फिर धमकी दी है. उसने गजवा-ए-हिंद का आह्वान करते हुए भारत के खिलाफ जिहाद छेडने की बात कही. सैफुल्ला सैफ ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी. उसने आतंकियों को उकसाते हुए कहा कि अब भारत के खिलाफ जिहाद का समय आ गया है. उसने भारतीय नेताओं को काफिर बताते हुए उनके खिलाफ हिंसा भडकाने की कोशिश की. सैफ ने खुले तौर पर हत्या की धमकी दी और आतंकियों से आगे आने को कहा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ