ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा, भारत ने जिस पाकिस्तानी एयरबेस पर किया हमला, वहां खड़ा था VVIP जेट

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई और 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान के हमले को भी भारत ने विफल कर दिया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस को तबाह कर दिया।

Nur Khan Air Base

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी गहरा गया था। भारतीय सेना ने कश्मीर में मारे गए 26 लोगों का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने हमले का विफल प्रयास किया, जिसके जवाब में इंडियन एयरफोर्स ने अपनी जमीन से ही पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। इस बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के तहत इंडियन एयरफोर्स ने जिस पाकिस्तानी नूर खान एयरबेस पर हमला किया था, वहां वीवीआईपी जेट मौजूद था। यह VVIP जेट पाकिस्तानी सरकार का था। यानी हमले वाली जगह पर एक वीवीआईपी जेट था। यह जेट पाकिस्तानी सरकार के किसी बडे़ मंत्री या नेता का था। हालांकि, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि यह जेट किसका था?

विज्ञापन

राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है नूर खान एयरबेस 

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और और रावलपिंडी के पास पाक वायुसेना का नूर खान एयरबेस स्थित है। यह न सिर्फ पाकिस्तान का प्रमुख एयरबेस है, बल्कि राजनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। भारत द्वारा नूर खान एयरबेस पर हमले करने का मतलब पाकिस्तान के सुरक्षा कवच को नष्ट करना माना जाता है।

विज्ञापन

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर किया हमला

पाकिस्तानी एयरफोर्स के फाइटर जेट नूर खान एयरबेस से ही ईंधन भरवाते हैं और यहां प्लेन की मरम्मत भी होती है। पाकिस्तान के वीवीआईपी नेता इसी एयरबेस से विदेशी दौरे के लिए उड़ान भरते हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया और नूर खान एयरबेस को पूरी तरह तबाह कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ