News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Nostradamus Predictions for 2024 : 16वीं सदी के मशहूर एस्ट्रोलॉजर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी लोगों के बीच हमेशा से चर्चा का विषय रही हैं। जर्मनी के तानाशाह हिटलर के उदय से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या, अमेरिका में हुआ 9/11 आतंकी हमला और कोविड-19 वैश्विक महामारी तक उनकी कई भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं।
नास्त्रेदमस की बात इसलिए की जा रही है क्योंकि कुछ ही दिनों में हम नए साल में प्रवेश करने वाले हैं और साल 2024 के लिए भी उन्होंने कई भविष्यवाणी की थीं। ये पूर्वानुमान उनके 1955 में लिखे नोट्स ‘द प्रोफेसीज’ में जताए गए हैं। जानिए 2024 को लेकर इस प्रख्यात भविष्यवक्ता ने क्या अनुमान लगाए थे।
उनकी यह किताब 942 काव्यात्मक रचनाओं का कलेक्शन है। कहा जाता है कि इन रचनाओं में भविष्य के पूर्वानुमान बताए गए हैं। इन्हें पढ़ने वाले कई लोगों का मानना है कि नास्त्रेदमस को भविष्य की कई बड़ी घटनाओं का पहले से ही अनुमान था। इनमें लंदन की आग से लेकर हिरोशिमा व नागासाकी में हुए विनाश तक की घटनाएं हैं।
साल 2024 को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में वैश्विक उथल-पुथल, समुद्र में संघर्ष और भीषण मानवीय संकट के संकेत मिलते हैं। उनके नोट्स का एक हिस्सा ब्रिटेन के राजा के बदलने की संभावना भी जताता है। इसके अनुसार अगले साल ब्रिटेन के सिंहासन पर किंग चार्ल्स III की जगह प्रिंस हैरी के बैठने की संभावना है।
आने वाले साल के लिए नास्त्रेदमस ने चीन के समुद्री युद्ध में शामिल होने का पूर्वानुमान भी जताया था। संभवत: ऐसा ताईवान के साथ उसके तनाव भरे संबंधों के चलते हो सकता है। नास्त्रेदमस की 2024 के लिए भविष्यवाणियों (Nostradamus Predictions for 2024) में सूखा और वाइल्डफायर जैसी गंभीर जलवायु आपदाओं की बात भी है।
इसके अलावा पोप के पद में बदलाव होने का संकेत भी मिलता है। नास्त्रेदमस ने 2024 में एक पोप की मृत्यु और नए पोप के चयन की भविष्यवाणी की थी। इसे पोप फ्रांसिस के खराब स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जा रहा है। साल 2023 को लेकर उनकी एक भविष्यवाणी में यूक्रेन में युद्ध और गेहूं की कीमतें बढ़ने की ओर इशारा किया गया था।
ये भी पढ़ें: फिर लौटेंगे मास्क..लॉकडाउन और कोविड?
ये भी पढ़ें: भारत को क्यों आंख दिखा रहा है मालदीव?
ये भी पढ़ें: इस देश में घूमने के लिए भी नहीं चाहिए वीजा
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।