---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

खुशखबरी! अब इस देश में घूमने के ल‍िए भी नहीं चाह‍िए वीजा, सरकार का बड़ा ऐलान

India-Iran Free Visa Travel : भारतीय एक और देश में फ्री वीजा घूम सकते हैं। ईरान की सरकार ने भारत के लिए वीजा की आवश्यकता को खत्म कर दिया है।

---विज्ञापन---

India-Iran Free Visa Travel : भारत के पासपोर्ट की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है, जोकि भारतीयों के लिए बहुत बड़ी खुश खुशखबरी है। अब भारतीय सिर्फ अपने पासपोर्ट से ही एक और देश में घूम सकते हैं। इसके लिए उन्हें वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ईरान की सरकार ने भारत को यह तोहफा दिया है। ईरान का मकसद अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देना और दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करना है।

ईरान ने भारत समेत 33 देशों के लिए वीजा की आवश्यकता को खत्म कर दिया है। अब इन देशों के लोग बिना वीजा के ही ईरान जा सकेंगे। साथ ही भारतीय ईरान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को जान सकेंगे। इसे लेकर ईरान के कल्चर हेरिटेज मंत्री इजातुल्ला जर्गामी ने कहा कि सरकार की ओर से यह फैसला दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लिया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बिना वीजा के इन 57 देशों में घूम सकते हैं भारतीय, देखें लिस्ट

---विज्ञापन---

इन देशों को भी मिली फ्री वीजा एंट्री 

ईरान ने भारत के साथ कई देशों के पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्यकताओं को कैंसिल करने का फैसला लिया है। ट्यूनीशिया, लेबनान, सऊदी अरब, कई मध्य एशियाई, अफ्रीका और मुस्लिम देशों समेत कुछ 33 देशों को फ्री वीजा घुमने का तोहफा दिया गया है। साथ ही पश्चिमी सहयोगी यूरोपीय राष्ट्र क्रोएशिया के लोगों को भी यह तोहफा मिला है, जो नाटो और यूरोपीय संघ का मेंबर है।

---विज्ञापन---

थाईलैंड ने भी भारतीयों के लिए फ्री वीजा का ऐलान किया था

आपको बता दें कि इससे पहले थाईलैंड ने भी भारत के लिए फ्री वीजा की घोषणा की थी। थाईलैंड के पीएम स्रेता थाविसिन ने कहा था कि एक नवंबर से भारतीय बिना वीजा के थाईलैंड में घूम सकेंगे। थाईलैंड ने भारत के साथ ताईवान को भी फ्री वीजा एंट्री की सुविधा दी है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 15, 2023 12:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola