ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए सच हो रही नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! क्या कहा था भविष्यवक्ता ने?

Nostradamus’ Predictions British Royal Family: 15वीं सदी के महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने ब्रिटेन के शाही परिवार को लेकर जो भविष्यवाणी की थी वह अब सच साबित होती दिखाई दे रही है। बता दें कि किंग चार्ल्स भी इस समय कैंसर से पीड़ित हैं तो प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन भी कैंसर का इलाज करा रही हैं। इस रिपोर्ट में जानिए ब्रिटिश रॉयल फैमिली को लेकर नास्त्रेदमस ने क्या कहा था।

Nostradamus' Predictions For UK Royal Family

Nostradamus' Predictions For UK Royal Family

विज्ञापन

Nostradamus’ Predictions British Royal Family: भविष्यवक्ताओं की बात हो और नास्त्रेदमस का नाम जुबान पर न आए, ये संभव नहीं है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, हिरोशिमा में परमाणु बम से हमला और नेपोलियन के उदय जैसी घटनाओं सी सही भविष्यवाणी करने वाले नास्त्रेदमस की एक और भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है। दरअसल, 15वीं सदी के इस भविष्यवक्ता ने ब्रिटेन के शाही परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। बता दें कि इस समय प्रिंसेज केड मिडलटन कैंसर से पीड़ित हो गई हैं। वहीं, किंग चार्ल्स भी कैंसर से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2024 ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए अच्छा नहीं रहेगा। अब ऐसा ही होता दिख भी रहा है। सदियों पहले उन्होंने अपनी क्रिप्टिक शैली में भविष्यवाणी की थी कि किसी राजा को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है और एक अप्रत्याशित उत्तराधिकारी सामने आ सकता है। नास्त्रेदमस की इस बात को किंग चार्ल्स और प्रिंस हैरी से जोड़कर देखा जा रहा है। किंग चार्ल्स की तबीयत खराब है, वह प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं। किसी अनहोनी की स्थिति में प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के राजा बन सकते हैं।

ब्रिटेन के राजा को लेकर क्या थी भविष्यवाणी

ब्रिटेन को लेकर नास्त्रेदमस ने कहा था कि राजा को बलपूर्वक पद से हटा दिया जाएगा और ऐसा व्यक्ति राजा बनेगा जिसे लेकर ऐसी कोई उम्मीद नहीं होगी। किंग चार्ल्स को कैंसर होने का पता तब चला था जब वह अपने प्रोस्टेट का इलाज करवा रहे थे। जानकारों का मानना है कि स्वास्थ्य को देखते हुए इस बात की संभावना है कि किंग चार्ल्स अपना सिंहासन छोड़ दें। यह फैसला वह खुद की मर्जी से या फिर उनके स्वास्थ्य की वजह से बन रहे दबाव में ले सकते हैं। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल प्रिंस हैरी को लेकर है जिन्होंने अभी तक राज-पाट संभालने में कोई रुचि नहीं दिखाई है।

विज्ञापन

‘आधुनिक समय का नास्त्रेदमस’ भी है चर्चा में

इसके अलावा ‘आधुनिक समय के नास्त्रेदमस’ कहे जाने वाले एथोस सलोम की केट मिडलटन को लेकर की गई भविष्यवाणी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। प्रिंसेस ऑफ वेल्स मिडलटन ने हाल ही में बताया था कि वह कैंसर का सामना कर रही हैं और इसके लिए उनका इलाज चल रहा है। ब्राजील के रहने वाले 36 साल के सलोम का दावा है कि वह कोरोना वायरस महामारी और एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने जैसी घटनाओं के बारे में पहले ही बता चुके थे। सलोम के मुताबिक मिडलटन आने वाले समय में हड्डी, घुटने और जॉइंट की समस्याओं का सामना करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ